Realme 16 Pro vs POCO X8 Pro: 2026 की सबसे बड़ी स्मार्टफोन जंग, जानें कौन है असली 'Pro'?

realme 16 Pro VS POCO X8 Pro: ₹35,000 के बजट में कौन सा 5G फोन है बेस्ट? जानें 200MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर की पूरी सच्चाई। खरीदने से पहले यह जरूर पढ़ें!

Realme 16 Pro vs POCO X8 Pro: 2026 की सबसे बड़ी स्मार्टफोन जंग, जानें कौन है असली 'Pro'?

Mar 29 2026 08:11 am

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

  • Download
  • no image
  • no image

realme 16 Pro VS POCO X8 Pro: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में 2026 के शुरुआत में ही मोबाइल कंपनियां धमाका करने को तैयार है। मोबाइल बनाने वाली दो बड़ी दिग्गज कंपनियां realme और POCO अपने लेटेस्ट प्रो मॉडल के साथ आमने-सामने टक्कर में दिखाई दे रही है। जिसमें POCO ने X8 Pro के साथ बेहतर परफॉर्मेंस की चुनौती दी है। तो वहीं दूसरी ओर realme ने X8 Pro सीरीज के साथ कैमरा और डिजाइन को लेकर बड़ा दांव खेला है।

अगर आप 30000 से 35000 के बजट में नया 5G स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए यह दोनों फोन बेहतर साबित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं दोनों फोन के डिस्प्ले, बैटरी और कैमरा की खासियत क्या है?


डिस्प्ले और डिजाइन: स्टाइल बनाम स्मूथनेस

realme 16 Pro: अगर इस फोन की बात करें तो इसमें 6.75 इंच का AMOLED डिस्प्ले है और 144Hz खरीफ फ्रेश रेट को सपोर्ट करता है इसका डिजाइन Urban Wild है और मास्टर कलर्स (Gold/Grey) के साथ या फोन बिल्कुल प्रीमियम लुक देता है।

POCO X8 Pro: वहीं दूसरी ओर पोको X8 अभी कहां पीछे रहने वाला है इसमें 6.59 इंच का 1.5K AMOLED पैनल मिलता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 nits की पीक ब्राइटनेस दी गई है। पोको का यह फोन विजिबिलिटी के मामले में थोड़ा आगे निकल गया है।


जानिए दोनों फोन में किसकी है बेस्ट कैमरा क्वालिटी

दोनों फोन की कैमरा क्वालिटी की बात करें तो रियलमी 16 Pro 200 मेगापिक्सल Portrait Master मुख्य कैमरा दिया है। साथ ही 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया है। जो वीडियो कॉल करने और रेल बनाने के लिए बेहतरीन माना जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ POCO X8 Pro मैं आपको 50 मेगापिक्सल (Sony IMX882) OIS का मुख्य कैमरा देखने को मिलेगा। और सेल्फी कैमरा की बात करें तो यह 2MP दिया गया है। 


परफॉरमेंस और गेमिंग: कौन है ज्यादा पावरफुल?

POCO X8 Pro में लेटेस्ट MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट है जो गेमिंग और मल्टी टास्किंग के मामले में रियल मी के Dimensity 7300-Max काफी आगे निकल चुका है। यानी कि कहा जाए तो अगर आप गेम खेलने के लिए फोन लेना चाहते हैं तो आपके लिए पोको X8 प्रो बेहतर होगा। 


Realme 16 Pro vs POCO X8 Pro Comparison Table

दाएं स्लाइड करें ➔
Details realme 16 Pro 5G POCO X8 Pro 5G
प्रोसेसर Dimensity 7300 Max Dimensity 8500 Ultra
रियर कैमरा 200MP + 8MP 50MP + 8MP
फ्रंट कैमरा 50 MP 20 MP
बैटरी 7000 mAh 6500 mAh
IP रेटिंग IP69 IP69K (High Resistance)
शुरुआती कीमत ₹31,999 ₹32,999


आपको क्या खरीदना चाहिए?

अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं और वीडियो बनाने का शौक रखते हैं तो आपको रियलमी 16 प्रो खरीदना चाहिए क्योंकि इसमें बैटरी 7000mAh दी गई है जो लंबे समय तक चलेगी। और अगर आप गेम खेलने का शौकीन है तो आपको पोको X8 प्रो खरीदना चाहिए क्योंकि यह टॉप-नॉच प्रोसेसर, फास्ट चार्जिंग और बेहतरीन डिस्प्ले के साथ आता है।