खेत में गोल-गोल घूम रही गाय का सच आया सामने, डॉक्टर ने बताया बीमारी का लक्षण, चमत्कार नहीं
सोशल मीडिया पर वायरल गाय के गोल-गोल घूमने वाले वीडियो का सच सामने आ गया है। लोग इसे चमत्कार और दैवीय संकेत मान रहे थे, लेकिन पशु चिकित्सक ने बताया कि यह मस्तिष्क या तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारी का लक्षण हो सकता है। इलाज के बाद गाय पूरी तरह सामान्य हो गई।
Updated Jun 11 2026 09:36 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Shravasti, Uttar Pradesh, India
सोशल मीडिया पर पिछले 5 से 8 दिनों से एक अजीबोगरीब वीडियो चर्चा का विषय बनी हुई थी। वीडियो में एक गाय लगातार एक ही खेत में गोल-गोल घूम रही थी जिसे देखकर लोग ईश्वर का कोई चमत्कार या दैवीय संकेत मान रहे थे।
चमत्कार के नाम पर जुटने लगी भीड़
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो खेत में गाय को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गए। देखते ही देखते लोग वहां पूजा पाठ करने लगे स्थानीय पंडितों ने भी इसे अति प्राकृतिक घटना बताते हुए आस्था से जोड़ दिया। लोग गाय की परिक्रमा को नमन करने लगे और इसके चर्चे दूर-दूर तक होने लगे।
डॉक्टर ने खोली हकीकत
जब वायरल वीडियो का यह मामला पशु चिकित्सा विभाग तक पहुंचा, तो पशु चिकित्सक मौके पर वहां पहुंचे और गाय की स्थिति को बारीकी से निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि यह कोई चमत्कार नहीं बल्कि एक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही है।
मैं इस डॉक्टर को कभी माफ नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि इस डॉक्टर ने बना-बनाया काम बिगाड़ दिया!
यही वह गाय थी जो पिछले 5 से 8 दिनों से लगातार खेत में एक ही जगह पर परिक्रमा कर रही थी। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुटने लगी, पूजा-पाठ शुरू हो गया, पंडित जी भी सक्रिय हो गए और कई लोग इसे… pic.twitter.com/t87rhoIbmn
डॉक्टर ने बताया कि जानवरों में अक्सर ऐसी स्थिति मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी या तंत्रिका तंत्र के कारण होती है जिससे लगातार एक ही दिशा में गोल-गोल घूमना शुरू करती है। गाय को लगातार एक ही दिशा में घूमना 'सर्कलिंग डिजीज' या किसी गंभीर संक्रमण का लक्षण हो सकता है जिससे जानवर अपना संतुलन खो देते हैं।
इलाज के बाद गाय ने परिक्रमा करना किया बंद
डॉक्टर द्वारा इलाज करने और दवाएं देने के बाद गाय गोल-गोल घूमना बंद कर दिया है और वह अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि किसी और असामान्य घटना को अंधविश्वास से जोड़ने के बजाय उसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखना कितना जरूरी है।
पैंथालासा न्यूज़ की अपील: अगर ऐसी कोई भी घटना आपके आसपास आती है तो इसे घबराने या अंधविश्वास फैलाने के बजाय तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सालय से संपर्क करें, क्योंकि जानवरों की अजीबो हरकत के पीछे अक्सर बीमारी होती है न कि कोई दैवीय चमत्कार।