Farmer Registry ID Online Registration 2026: घर बैठे बनाएं Farmer ID, जानें राज्यवार अपडेट और पूरी प्रक्रिया

Farmer Registry ID Online Registration 2026 की पूरी जानकारी। जानें आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज़, स्टेटस चेक करने का तरीका, राज्यवार अपडेट और Farmer ID के फायदे।

Farmer Registry ID Online Registration 2026: घर बैठे बनाएं Farmer ID, जानें राज्यवार अपडेट और पूरी प्रक्रिया

Updated Jul 06 2026 08:54 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

पूरे देश भर में किसानों को डिजिटल पहचान देने और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदर्शित तरीके से पहुंचने के लिए केंद्र सरकार ने AgriStack के तहत Farmer Registry ID (Farmer ID) तैयार कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक किसान की एक यूनिक डिजिटल प्रोफाइल बनाना है, जिसके जरिए पीएम-किसान, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी और अन्य योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। देश के कई राज्यों ने इसके लिए अपने-अपने Farmer Registry पोर्टल भी शुरू कर दिए हैं।


Farmer Registry ID क्या है? 

Farmer Registry ID एक यूनिक डिजिटल किसान पहचान (Unique Farmer ID) है। इस ID के जरिए किस का आधार, भूमि रिकॉर्ड और अन्य जरूरी जानकारी सुरक्षित रूप से जोड़ी जाएगी। जिसकी मदद से उन्हें सरकारी योजनाओं के लिए सही लाभार्थियों का पहचान कर इसका लाभ सीधे किसानों तक पहुंचाया जा सके।

Ads


Farmer Registry ID के फायदे

  • सरकारी योजनाओं का लाभ पाने में सुविधा।
  • DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सहायता राशि सीधे बैंक खाते में।
  • पीएम-किसान, फसल बीमा और अन्य कृषि योजनाओं में आसान सत्यापन।
  • डिजिटल किसान प्रोफाइल बनने से भविष्य की सेवाओं तक तेज पहुंच।
  • फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगाने में मदद।


Farmer Registry ID बनवाने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • भूमि से संबंधित दस्तावेज (खसरा, खतौनी, जमाबंदी आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि राज्य पोर्टल पर आवश्यक हो)


Farmer Registry ID Online Registration कैसे करें?

  1. अपने राज्य के आधिकारिक Farmer Registry (AgriStack) पोर्टल पर जाएं।
  2. New Farmer Registration या Farmer Registration विकल्प चुनें।
  3. आधार नंबर दर्ज करें।
  4. OTP के जरिए e-KYC पूरा करें।
  5. व्यक्तिगत, बैंक और भूमि संबंधी जानकारी भरें।
  6. आवेदन सबमिट करें।
  7. सत्यापन के बाद Farmer ID जारी कर दी जाती है।


Farmer Registry Status कैसे चेक करें?

  • संबंधित राज्य के Farmer Registry पोर्टल पर जाएं।
  • Check Enrollment Status या Application Status विकल्प चुनें।
  • आधार नंबर, मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।



आवेदन के दौरान आने वाली सामान्य समस्याएं

OTP नहीं आ रहा

Ads
  • आधार से मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं, जांचें।
  • नेटवर्क की समस्या होने पर कुछ देर बाद पुनः प्रयास करें।

भूमि रिकॉर्ड नहीं दिख रहा

  • खसरा/खतौनी का रिकॉर्ड अपडेट करवाएं।
  • आधार और भूमि रिकॉर्ड में नाम समान होना चाहिए।

आवेदन Pending दिख रहा है

Ads
  • सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने में कुछ दिन लग सकते हैं।
  • आवश्यकता होने पर नजदीकी CSC या कृषि विभाग से संपर्क करें

S.No. State Name Number of Generated Farmer ID (as on 19.03.2026)
1Andhra Pradesh49,32,802
2Assam12,78,378
3Bihar46,94,398
4Chhattisgarh32,86,170
5Gujarat60,20,891
6Haryana11,34,650
7Himachal Pradesh5,80,030
8Karnataka60,75,905
9Kerala22,50,877
10Madhya Pradesh1,04,30,155
11Maharashtra1,31,81,173
12Odisha14,70,707
13Punjab75,681
14Rajasthan83,39,049
15Tamil Nadu34,76,396
16Telangana44,52,700
17Tripura63,325
18Uttar Pradesh1,99,75,651
19Uttarakhand1,50,747
Total 9,18,69,685