Rajgir Tourism Guide 2026: राजगीर ग्लास ब्रिज, नेचर सफारी और घूमने की पूरी जानकारी | Rajgir Tourism
राजगीर (Rajgir) यात्रा की पूरी जानकारी! जानिए राजगीर के ग्लास ब्रिज, नेचर सफारी, रोपवे, ब्रह्म कुंड और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में। साथ ही टिकट की कीमत, सही समय और रुकने के बेहतरीन होटलों की पूरी सूची।
Updated Oct 01 2026 04:09 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Rajgir, Nalanda, Bihar, India
राजगीर में अब काफी बदलाव हुआ है, अनेकों आकर्षक केंद्रों का निर्माण कराया गया है, जिसको देखकर पर्यटक आत्ममुग्ध हो जाते हैं। हालांकि राजगीर पहले से ही बहुत खूबसूरत है, चारों ओर पहाड़ के बीच हरी वादियों के गोद में नीले गगन के तले बसा राजगीर किसी स्वर्ग से कम नहीं लगता है। राजगीर एक बहुत ही पुराना और ऐतिहासिक जगह है, ऐसा कहा जाता है कि इसका नाम पहले राजगृह था, क्योंकि यहाँ पर अनेकों राजाओं की राजधानी हुआ करती थी। इसके साथ यह भी है कि राजगीर एक ऐसी भूमि है, जहाँ पर भगवान बुद्ध और महावीर ने अपना जीवन व्यतीत किया था, जिसके चलते राजगीर और भी अधिक फेमस और पवित्र है।
राजगीर (Rajgir) में प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में पर्यटक घूमने जाते हैं। देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर के पर्यटक राजगीर में जाते हैं। इसलिए यह जगह दिन प्रतिदिन और भी तरक्की करते जा रहा है और प्रत्येक वर्ष कुछ न कुछ नया बदलाव होते जा रहा है। आज हम उसी बदलाव के बारे में बात करेंगे और आपको बताएंगे कि क्या-क्या चीजें राजगीर में हैं, जिसे आपको जरूर देखना चाहिए, जिसे आप अपने आखिरी सांस तक नहीं भूल पाएंगे। वैसे तो राजगीर की हर एक चीज शानदार और मनोरम है, हर चीज़ देखते ही बनता है। अब कुछ ऐसे आकर्षण के केंद्रों का निर्माण कराया गया है, जो आपको अमेरिका और चीन वाली फीलिंग देगी। साथ ही आपको यह भी बताएंगे कि किसका टिकट कितना है और एक दूसरे से कितना दूर है। राजगीर में नया पर्यटन स्थल की बात करें तो पर व्यक्ति ₹150 है।
रोपवे (Ropeways) - राजगीर में रोपवे का भी एक अलग मज़ा है। रोपवे स्वर्ण गिरी पर्वत पर बना भगवान बुद्ध के शांति स्तूप के सफर का अनोखा मार्ग है। रोपवे में बैठकर स्वर्णगिरी पर्वत की खाई देखने लायक होती है। इसकी टिकट की बात करें तो पर व्यक्ति मात्र ₹100 है। इसमें आपको सिंगल बैठना पड़ेगा।
वीरयातन संग्रहालय (Virayatan Sangrahalaya) - वीरयातन संग्रहालय जैन धर्म से संबंध रखता है, जिसे बीसवीं सदी के दौरान खोला गया था। इसके अंदर की कलाकृतियां भावनात्मक रूप से आपको आकर्षित करती हैं, जिसे देखने के बाद आप मंत्रमुग्ध हो जाते हैं, कुछ इस तरह की वाइब्स आती है इस संग्रहालय के भीतर से। अगर आप भी ऐतिहासिक चीजों में रुचि रखते हैं, तो राजगीर जाने पर आपको इस संग्रहालय में ज़रूर विजिट करना चाहिए।
घोड़ा कटोरा झील (Ghoda Katora Jhil) - घोड़ा कटोरा झील नाम से ही पता चल रहा है कि घोड़ों से संबंध रखता होगा। कहा जाता है कि पौराणिक समय में इस झील में राजा अपने-अपने घोड़ों को पानी पिलाया करते थे, परंतु अब इसे पर्यटन स्थल के रूप में बदल दिया गया है। चारों ओर से पहाड़ों के बीच यह झील बहुत आकर्षक लगता है और उसके बीच में भगवान बुद्ध की मूर्ति दिल को छू जाती है। यह पूर्ण रूप से प्राकृतिक है। बता दें कि यह मूर्ति 70 फीट ऊंची है। चेरियट ट्रैक (Chariot Track) - चेरियट ट्रैक के बारे में यह मान्यता है कि भगवान कृष्ण के रथ के पहिए को हूबहू बनाया गया है। यह कलाकृति भी अद्भुत और आकर्षक है। भगवान कृष्ण के भक्त चेरियट ट्रैक को देखने जरूर आते हैं। ब्रह्म कुंड (Brahm Kund) - राजगीर जाने पर ब्रह्म कुंड न जाए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। ब्रह्म कुंड का पानी किसी भी मौसम में गर्म रहता है। इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि इस पानी के भीतर औषधीय गुण विद्यमान हैं, जिसमें स्नान करने से सभी रोग खत्म हो जाते हैं। ब्रह्मकुंड, राजगीर एक रहस्यमयी स्थान है। अगर आप राजगीर जाते हैं, तो ब्रह्म कुंड जाना न भूलें।
अजातशत्रु किला (Ajatshatru Kila) - अजातशत्रु किला इतिहास से संबंध रखता है। अगर आपको ऐतिहासिक चीजें देखने का शौक है, तो अजातशत्रु किला को ज़रूर विजिट करें।
नालंदा विश्वविद्यालय (Nalanda Vishwavidyalaya) - नालंदा विश्वविद्यालय राजगीर से थोड़ी दूरी पर है, परंतु नालंदा विश्वविद्यालय देखने लायक जगह है। इस विश्वविद्यालय के अंदर प्रवेश करते ही एक अलग प्रकार का अनोखा और अद्भुत वाइब निकलता है, जो आपको पॉजिटिव एनर्जी देगा और इतिहास से रूबरू कराता है।
नेचर सफारी (Nature Safari) - नेचर सफारी बहुत शानदार जगह है। यहाँ जाने के बाद आप अपनी मनपसंद एक्टिविटी कर सकते हैं, जैसे कि जिप्लाइन, रेसलिंग, स्काई साइक्लिंग, रॉक क्लाइंबिंग इत्यादि। इन सभी एक्टिविटी को करने के बाद आपका मन उमंग से भर जाएगा और आप खुद को तरोताज़ा फील करेंगे। इस तरह की फीलिंग अगर आप चाहते हैं, तो नेचर सफारी का सफर ज़रूर करें। पावापुरी जल मंदिर (Pawapuri Jal Mandir) - पावापुरी जल मंदिर राजगीर से कुछ दूरी पर स्थित है। यह मंदिर जैन धर्म से संबंध रखता है। यह मंदिर तालाब के बीचों-बीच है और तालाब पूरा कमल के फूलों से भरा हुआ रहता है, जो देखते ही आपको दूसरी दुनिया में होने का फील दिलाएगा।
राजगीर जाने का सही समय (Rajgir jane ka sahi samay)
वैसे तो राजगीर किसी भी मौसम में जाने पर मज़ा ही आता है, लेकिन अगर आप अक्टूबर से मार्च के बीच में जाते हैं, तो मौसम के कारण राजगीर और भी मनोरम और आकर्षक बन जाता है। इस मौसम में जाने पर प्रकृति में हुए बदलाव के कारण पूरा राजगीर हरा-भरा और आनंदमय रहता है। अगर आप राजगीर जाने के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो अक्टूबर से मार्च के बीच में जाना चाहिए।
राजगीर वाइल्डलाइफ सफारी (Rajgir Wildlife Safari) - वाइल्डलाइफ सफारी (Rajgir Wildlife Safari) राजगीर (Rajgir) में निर्माण करवाकर राजगीर की तो शान ही बढ़ा दी गई है। यह स्वर्ण गिरी और वैभव गिरी पहाड़ी के नीचे बनाया गया है। आपको इसके अंदर भ्रमण करने के लिए AC वाहन की सुविधा मिलेगी, जो कि मजबूत शीशे से पैक रहेगी, जिसका निर्माण 171 हेक्टेयर ज़मीन पर कराया गया है, जिसमें बाघ, हिरण, तेंदुआ, भालू और शेर हैं। बता दें कि वाइल्ड लाइफ सफारी का एक व्यक्ति का टिकट मात्र ₹250 है।
ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) - अगर आप राजगीर गए और ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) पर नहीं गए, तो फिर घूमने का क्या फायदा? ग्लास ब्रिज (Glass Bridge) को चीन के हांगझोऊ को देखकर ही बनाया गया है। इस तरह के ब्रिज दुनिया में बस गिने-चुने जगहों पर ही हैं। आप इस ब्रिज पर जाएंगे, तो आपको महसूस होगा कि आप ज़िंदगी के सबसे कीमती पल को जिए हैं। आखिरी सांस तक अपनी फीलिंग को आप नहीं भूल पाएंगे।
राजगीर में कहाँ रुकें (Where to stay in Raj
अगर आप राजगीर में रहकर राजगीर को विजिट करना चाहते हैं, तो आपको इन जगहों पर रुकना चाहिए। आपके बजट के अनुसार आपको होटल मिल जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध रहता है। इसके साथ आपको उत्तर भारतीय, थाई और कई तरह के विदेशी व्यंजन प्राप्त हो जाएंगे।
- होटल पंचवटी (Hotel Panchwati)
- होटल नालंदा रीजेंसी (Hotel Nalanda Regency)
- होटल विजय (Hotel Vijay)
- होटल रेखा इंटरनेशनल (Hotel Rekha International)
- बसेरा (Basera)
- राज होटल (Raj Hotel)
- राजगीर होटल (Rajgir Hotel)
- शारदा होटल (Sharda Hotel)
- होटल मनपसंद (Hotel Manpasand)