Oregon News: तेज हवाओं में भड़की आग, युवक की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, कई वाहन और भवन जले
ओरेगन के अल्फाल्फा इलाके में तेज हवाओं और गर्मी के बीच लगी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। स्थानीय युवक की बहादुरी से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि कई वाहन और भवन जलकर राख हो गए।
Updated Jun 17 2026 12:44 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Oregon, United States of America (USA)
अमेरिका के ओरेगन राज्य के अल्फाल्फा इलाके में मंगलवार को भीषण गर्मी, सूखे मौसम और तेज हवाओं के एक छोटी सी लगी हुई आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। हालांकि, स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया है, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
जानकारी के अनुसार, वनस्पति आग कुछ ही मिनटों में इतनी तेजी से फैलने शुरू कर दिया की आग का काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए आसपास के निवासियों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाने का निर्देश दे दिया।
स्थानीय निवासी एलन ग्रीन ने बताया कि उनके मोबाइल पर आपातकालीन अलर्ट मैसेज दिखाई दिया जिसके बाद वह घर से बाहर निकले तो देखा कि आसमान में काले धुएं का विशाल गुब्बारा बना हुआ है। उन्होंने एक जोरदार धमाके की आवाज भी सुनी, इसके बाद फावड़ा और अन्य उपकरण लेकर मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गये।
युवक ने दिखाई बहादुरी
इस घटना के दौरान स्थानीय निवासी जोश हॉक बिना समय गंवाए अपनी स्किड स्टीयर मशीन लेकर घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास में मौजूद झाड़ियां और सूखी वनस्पतियों को हटाकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास शुरू कर दिया।
जोश हॉक ने बताया कि जब वह घटना की जगह पर पहुंचे तो काला धुआं और आग की तेज लपटें उठ रही थी। इसके बाद उन्होंने अपनी मशीन की मदद से जल रही आंख के चारों तरफ मिट्टी की एक चौड़ी फायर लाइन बनाई जिससे आग को आगे बढ़ने से रोका जा सके।
दमकल विभाग ने पाया आग पर काबू
अल्फाल्फा फायर विभाग के प्रमुख चाड लावाली ने जानकारी देते हुए कहा कि दमकल कर्मियों की मदद से आग को फैलने से रोका गया। हालांकि इस घटना में कुछ घर और कई वाहन आग के चपेट में आने के कारण पूरी तरह जल गए राहत की बात यह है कि किसी व्यक्ति को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा है।
आग लगने के कारणों की जांच जारी
फिलहाल आग लगने का कोई भी मुख्य कारण का पता नहीं चल पाया है स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। अधिकारियों ने मौसम प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।