Aaj Ka Rashifal 2 July 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj ka Rashifal 2 जुलाई 2026, Horoscope Today: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। करियर, नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य, प्रेम जीवन, शुभ अंक और शुभ रंग की पूरी जानकारी।

Aaj Ka Rashifal 2 July 2026: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में मिलेगा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल

Updated Jul 02 2026 07:58 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

Horoscope Today, 2 July 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए एक नई उम्मीद, आर्थिक प्रगति और करियर में आगे बढ़ने का संकेत लेकर आया है। आज आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है। आज, 2 जुलाई 2026, गुरुवार को चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं। जिससे जिम्मेदारी, अनुशासन और व्यावहारिक सोच बढ़ाने वाली है। वहीं कुछ राशि वालों के लिए निवेश, लेन-देन और स्वास्थ्य के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं आज मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल (Daily Horoscope in Hindi)। 


मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों के लिए आज कार्य क्षेत्र में मेहनत रंग ला सकती है। आज का दिन रुके हुए कार्य पूरा होने की संभावना है। जल्दीबाजी में कोई बड़ा निवेश करने से सतर्क रहें। इसके साथ ही परिवार के साथ समय बिताने का अवसर भी मिलेगा।

Ads


वृषभ राशि (Taurus)

आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरुरत है। नई डील या बड़ा फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। व्यापारियों को पुराने संपर्कों से लाभ मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।


मिथुन राशि (Gemini)

आज किसी पुराने विवाद से समाधान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपने जेब खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी दस्तावेज पर सोच-समझकर हस्ताक्षर करें।

Ads

यह भी पढ़ें: सीवान में किराए के मकान में सो रही आर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस की छापेमारी जारी 


कर्क राशि (Cancer)

दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। नौकरी और व्यवसाय दोनों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। परिवार के सहयोग से आत्मविश्वास बढ़ेगा। छात्रों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

Ads


सिंह राशि (Leo) 

अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। किसी जरूरी यात्रा से फायदा हो सकता है। 


कन्या राशि (Virgo)

शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को बड़ी सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। कारोबार में तेजी आएगी और पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Ads

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 1 July 2026: नए महीने की शुरुआत, किस राशि पर बरसेगी किस्मत? 


तुला राशि (Libra)

किसी राजनीतिक या रसूखदार व्यक्ति की मदद से रुका हुआ बिजनेस प्रोजेक्ट दोबारा शुरू होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। घर-परिवार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। 

Ads


वृश्चिक राशि (Scorpio)

प्रॉपर्टी या जमीन-जायदाद से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे होंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। 


धनु राशि (Sagittarius)

व्यापार में लाभ के संकेत हैं और रुका हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है। किसी महत्वपूर्ण विषय पर बड़े बुजुर्गों से सलाह लेना आपके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

Ads

यह भी पढ़ें: WhatsApp Username Feature: अब नंबर शेयर किए बिना करें चैट, Meta का नया प्राइवेसी अपडेट 


मकर राशि (Capricorn)

आज आपको किसी बड़े और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। जल्दबाजी में आकर कोई भी काम न करें, वरना बनी-बनाई बात बिगड़ सकती है। 

Ads


कुंभ राशि (Aquarius)

आज बहस और विवाद से दूर रहें। रियल एस्टेट या प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी और बंपर डील मिल सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। नौकरीपेशा लोग अभी नौकरी बदलने का फैसला टाल दें। 


मीन राशि (Pisces)

फाइनेंस, बैंकिंग और कंसल्टेंसी से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बातचीत करते समय अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें, आपकी कोई बात दूसरों को दुखी कर सकती है।

Ads

यह भी पढ़ें: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म मामले में ढोंगी बाबा को 20 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया जुर्माना 


Disclaimer: यह राशिफल ज्योतिषीय गणनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य सामान्य जानकारी प्रदान करना है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।