औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से 4 महीने पहले बुझ गया घर का चिराग

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसे से 25 वर्षीय युवक की मौत। चार महीने बाद होनी थी शादी, परिवार में पसरा सन्नाटा।

औरंगाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से 4 महीने पहले बुझ गया घर का चिराग

औरंगाबाद जिले के रफीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़वा मोड़ के पास गुरुवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान परोरा गांव निवासी शशिकांत कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई रोशन कुमार ने बताया कि शशिकांत परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहने हैं, जिसकी शादी हो चुकी है।


काम से घर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, शशिकांत गुरुवार की रात रफीगंज से मजदूरी का काम कर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। इसी दौरान खड़वा मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन से धक्का लगने से हुई है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Ads

यह भी पढ़े: 100 वर्षीय बुजुर्ग के निधन पर मोहल्ले ने चंदा जुटाकर कराया अंतिम संस्कार


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बताया जा रहा है कि शशिकांत की शादी करीब 4 महीने बाद होने वाली थी, लेकिन इस हादसे के बाद विवाह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गई। वह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सहारा था। उसके पिता पलंगिया बांग्ला हनुमान मंदिर में पुजारी हैं और बीते 12 वर्षों से मौन व्रत पर हैं।


पुलिस कार्रवाई और मुआवजे की मांग

इस घटना की सूचना रफीगंज थाना को दी गई, जिससे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश और मामले की जाँच में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पार्षद शंकर यादवेंदु अस्पताल पहुँचे और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने प्रशासन से मृतक के आश्रित परिजनों को उचित सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।

Ads