Bihar Caste Certificate Online Apply 2026: बिहार जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं? जानें आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026: बिहार जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं? जानें आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क, स्टेटस चेक और प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का आसान तरीका।

Bihar Caste Certificate Online Apply 2026: बिहार जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाएं? जानें आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज

Updated Jul 09 2026 12:24 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India

अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो कभी ना कभी दस्तावेज के रूप में जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी होगी। नौकरी, छात्रवृत्ति, कॉलेज एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षा या किसी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate) होना बेहद जरूरी है।

बिहार सरकार ने जाति प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है। अब आप बिना किसी सरकारी कार्यालय या प्रखंड (ब्लॉक) का चक्कर लगाए घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से जाति प्रमाण पत्र बना सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको बिहार जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, आवेदन शुल्क और स्थिति चेक करने के साथ-साथ प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के तरीके के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Ads


बिहार में जाति प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है?

बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिन्हें अभी तक ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र बनाने का तरीका मालूम नहीं होता है और वह साइबर कैफे का सहारा लेते हैं, जो अच्छी खासी मोटी रकम वसूलते हैं। लेकिन आपको इस आर्टिकल की मदद से ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रक्रिया बताने वाले हैं।

जाति प्रमाण पत्र एक ऐसा दस्तावेज है जो आपको यह प्रमाणित करता है कि किस जाति वर्ग (SC, ST, OBC, EBC आदि) से तालुका रखते हैं। इसके अलावा इसका काम सरकारी योजनाओं, आरक्षण और अन्य लाभ लेने के लिए होता है।

Ads

यह भी पढ़े: LPC Download Bihar: घर बैठे LPC Certificate कैसे डाउनलोड करें? जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस


Bihar Caste Certificate के फायदे

  • सरकारी नौकरी में आरक्षण
  • कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में प्रवेश
  • छात्रवृत्ति (Scholarship)
  • सरकारी योजनाओं का लाभ
  • प्रतियोगी परीक्षाओं में आरक्षण
  • EBC/OBC/NCL प्रमाण पत्र बनवाने में सहायता
  • पंचायत एवं अन्य सरकारी कार्यों में उपयोग


कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार में जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आपको बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसके अलावा इस प्रमाण पत्र को SC, ST, OBC, EBC वर्ग बनवा सकते हैं। इसे बनवाने के लिए दस्तावेज के रूप में आपको आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत हो सकती है।

Ads


Bihar Caste Certificate Online Apply कैसे करें? 

  • बिहार में Caste Certificate ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको Bihar Service Plus Portal पर जाना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर Apply Online विकल्प पर क्लिक करें जिस पर क्लिक करने के बाद RTPS Services का विकल्प दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।
  • जिसके बाद General Administration Department के विकल्प पर क्लिक करना होगा जहां Caste Certificate का विकल्प दिखाई देगा जिसे सेलेक्ट करना है।
  • Caste Certificate क्लिक करने के बाद आपको अंचल, अनुमंडल और जिला में किसी एक को सेलेक्ट करना होगा। जिसके माध्यम से आप अपना जाति प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं।
  • इस ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने एक फार्म खुल जाएगा जिसमें आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। (जैसे:नाम,पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, आधार संख्या, मोबाइल नंबर, पूरा पता, जाति का विवरण)
  • सभी जानकारी को अच्छे से भरने के बाद आपको मांगी गई सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होगा और सभी जानकारी और दस्तावेज पूरी होने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सभी प्रक्रिया होने के बाद आपको आवेदन संख्या (Application ID) मिलेगा जिसे सेव करके रख लें।इसी नंबर से आप चेक कर सकते हैं कि आपकी जाति प्रमाण पत्र का प्रक्रिया कहां तक हुआ है।

यह भी पढ़े: बिहार सहयोग पोर्टल: ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें?, हेल्पलाइन 1100 और पूरा प्रोसेस


Caste Certificate आवेदन शुल्क कितना लगता है?

बिहार सरकार की RTPS सेवाओं के माध्यम से ऑनलाइन जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाता है। लेकिन यदि आप सीएससी सेंटर या साइबर कैफे के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करते हैं तो वह अपनी सेवा शुल्क ले सकते हैं।

Ads


आवेदन की स्थिति (Status) कैसे चेक करें?

आवेदन की स्थिति जानने के लिए—

  1. RTPS पोर्टल खोलें।
  2. "Know Your Application Status" पर क्लिक करें।
  3. Application ID दर्ज करें।
  4. Status देखें।

आप RTPS पोर्टल के माध्यम से आवेदन की स्थिति, प्रमाणपत्र डाउनलोड और सत्यापन भी कर सकते हैं।

Ads


प्रमाण पत्र डाउनलोड कैसे करें?

यदि आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो—

  • Download Certificate विकल्प चुनें।
  • Application Number दर्ज करें।
  • प्रमाण पत्र PDF में डाउनलोड करें।

प्रमाण पत्र डाउनलोड लिंक SMS, ईमेल या DigiLocker के माध्यम से भी उपलब्ध कराया जा सकता है।

Ads


आवेदन में कितना समय लगता है?

जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको पोर्टल पर ही निर्धारित समय सीमा दिया जाएगा। जिसके भीतर आपके द्वारा दी गई जानकारी को सत्यापन करने के बाद आपका प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।



Ads

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

क्या बिहार जाति प्रमाण पत्र ऑनलाइन बन सकता है?

हाँ, RTPS (ServicePlus) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

Ads

जाति प्रमाण पत्र के लिए कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए?

आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फोटो और आवश्यक दस्तावेज।

आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

RTPS पोर्टल पर Application ID दर्ज करके स्टेटस देखा जा सकता है।

प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें?

आवेदन स्वीकृत होने के बाद RTPS पोर्टल से PDF डाउनलोड करें।

आवेदन रिजेक्ट होने पर क्या करें?

कारण देखकर जानकारी सुधारें और दोबारा आवेदन करें।