विरासत की धरती: बिहार के ये 10 पर्यटन स्थल, जहाँ आज भी जीवंत है सदियों पुराना इतिहास
बिहार के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को करीब से जानें। बोधगया, नालंदा और राजगीर जैसे बिहार के 10 सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सूची, जहाँ आज भी सदियों पुराना इतिहास जीवंत है।
Updated Apr 11 2026 12:59 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
Tourist places in Bihar: बिहार एक राज्य नहीं बल्कि सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की जननी है। प्राचीन काल के मगध साम्राज्य से लेकरआधुनिक लोकतंत्र के न्यू तक बिहार की मिट्टी में न जाने का इतिहास के परतें दबी हुई है। आज हम आपको बिहार के उन महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में बताने वाले हैं जो अपने अनूठी विशेषताओं के कारण दुनिया भर के पर्यटकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है।
1. बोधगया (जहाँ मिली विश्व को शांति की राह)
बिहार के गयाजी जिले में स्थित बोधगया बौद्ध धर्म का हृदय कहा जाता है। यहां पर स्थित महाबोधि मंदिर और बोधि वृक्ष गवाह है, उस पाल के जब राजकुमार सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हुआ था और वह बुद्ध कहलाए थे। यह UNESCO की विश्व धरोहर है इसके साथ ही शांति की तलाश करने वालों के लिए स्वर्ग के समान है।
2. नालंदा विश्वविद्यालय (प्राचीन ज्ञान का वैश्विक केंद्र)
पांचवीं शताब्दी में स्थापित नालंदा विश्वविद्यालय पूरी दुनिया का पहला आवासीय विद्यालय था। यहां पर मौजूद पुस्तकालय और अध्ययन कक्षों के अवशेष आज भी बताते हैं कि बिहार कभी विश्व गुरु हुआ करता था। इसे भी UNESCO द्वारा विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया गया है।
3. राजगीर (पहाड़ियों के बीच बसा ऐतिहासिक संगम)
बिहार का राजगीर को हिंदू जैन और बौद्ध धर्म का संगम स्थल कहा जाता है। मगध साम्राज्य की पहली राजधानी रहे इस शहर में विश्व शांति स्तूप, वेणुवन और गर्म पानी के झरने पर्यटक के ध्यान अपने ओर आकर्षित करते हैं। हाल में ही बना यहां का ग्लास ब्रिज युवाओं के लिए काफी लोकप्रिय जगह है।
4. वैशाली (लोकतंत्र की जन्मस्थली)
बिहार के वैशाली जिला को दुनिया का पहला गणराज होने का गौरव प्राप्त है। यहां पर भगवान महावीर का भी जन्म स्थल है और महात्मा बुद्ध की भी कर्मभूमि है। यहाँ का अशोक स्तंभ मौर्यकालीन वास्तुकला का अद्भुत नमूना है।
5. पावापुरी (जल के बीच मोक्ष का धाम)
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर को यहीं मोक्ष प्राप्त हुआ था। यहां पर स्थित जल मंदिर जो एक कमल तालाब के बीच स्थित है, अपनी दिव्यता और शांति के लिए प्रसिद्ध है।
इसके अलावा सासाराम में स्थित शेरशाह सूरी का मकबरा, पटना में स्थित तख्त श्री पटना साहिब, गोलघर, बिहार संग्रहालय इत्यादि कई ऐसे महत्वपूर्ण स्थल मौजूद है।