खेसारी लाल यादव फंसे कानूनी शिकंजे में, अंजना सिंह ने AI अश्लील फोटो मामले में दर्ज कराई FIR
Bhojpuri News: अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव समेत 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अंजना का आरोप है कि उनकी और उनकी बेटी की AI से बनी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं।
Updated Jul 24 2026 06:03 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Lucknow, Uttar Pradesh, India
Anjana Singh FIR: भोजपुरी इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह ने खेसारी लाल यादव सहित उनके मैनेजर सोनू पांडे, संजय यादव, कृष्णा बेदर्दी पर उनके और उनकी मासूम बेटी का AI से बनी अश्लील तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने दावा किया है कि खेसारी लाल यादव और उनकी टीम एक खेसारी आर्मी नाम के सोशल मीडिया पेज से AI से बनी अश्लील तस्वीरें फैला रही है।
साइबर सेल में कि शिकायत
एक्ट्रेस अंजना सिंह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित हजरतगंज थाने में खेसारी लाल यादव सहित उनकी टीम के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। एक्ट्रेस ने बताया कि बीते सात-आठ दिनों से धमकाने और गाली-गलौज के साथ बहुत परेशान किया जा रहा है और खेसारी लाल यादव के फैन पेज के जरिए उनके करीबी उन्हें धमकाने के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर गंदे-गंदे कमेंट्स भेज रहे हैं। उन्होंने अपनी 11 साल की बेटी की अश्लील फोटो वायरल करने का भी आरोप लगाया हैं।
यह भी पढ़े: पवन सिंह को भूल शादी करने जा रही हैं अक्षरा सिंह, बोलीं- ‘सिचुएशनशिप के दौर में मिला जीवनसाथी’
दोनों सितारों के बीच पुराना विवाद
खेसारी लाल यादव और अंजना सिंह के बीच बहुत लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों सितारे एक दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। अंजना सिंह ने एक बार दावा किया था कि जब खेसारी मेरे साथ काम करते थे तब वह मुझसे लिफ्ट लिया करते थे। वह उस वक्त ऑटो से चलते थे जबकि मैं कार से आया जाया करती थी। एक्ट्रेस ने खेसारी के फैंस पर भी गुस्सा जाहिर किया है जो उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे हैं।