लोग अपनी तस्वीरों को क्यों बना रहे हैं 70 साल पुराना? सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है AI रेट्रो ट्रेंड
जानिए सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा है एआई रेट्रो ट्रेंड! देखिए कैसे लोग अपनी नई तस्वीरों को 70 साल पुराने दौर की क्लासिक और पुरानी यादों वाली तस्वीरों में बदल रहे हैं.
Updated Oct 07 2026 07:27 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
आजकल सोशल मीडिया पर लोगों की पुराने जमाने जैसी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं, जिनमें वो पुराने जमाने के लोगों की तरह नजर आ रहे हैं। उनके पुराने कपड़े, घर और सड़कें तस्वीर को बहुत साल पुराना बना रही हैं। लेकिन खास बात ये है कि ये सभी तस्वीरें आज की ही हैं, और सच में पुरानी नहीं हैं। AI की सहायता से नई तस्वीरों को पुराने जमाने की तस्वीरों जैसा रूप दिया जा रहा है।
इस ट्रेंड को काफी लोग पसंद कर रहे हैं और इस ट्रेंड की मदद से वो अपने आप को पुराने समय में देखना चाहते हैं। कुछ लोग इस तस्वीर को अपने परिवार के साथ बना रहे हैं और कुछ लोग इस तस्वीर को अकेले बना रहे हैं। कई लोग ये देखना चाहते हैं कि वो अपने दादा-दादी के समय में कैसे दिखते।
आखिर लोगों को ये ट्रेंड पसंद क्यों आ रहा है?
इसकी एक बड़ी वजह पुराने समय की यादें हैं। लोगों को लगता है कि पुराने समय की तस्वीरों में एक अलग तरह की सादगी दिखाई देती है। उस समय के पुराने घर, कपड़े, बाजार और सड़कें आज के समय से काफी अलग दिखते हैं। बहुत से लोगों ने पुराना समय देखा ही नहीं है, पर उन्होंने पुराने समय की कहानियां अपने दादा-दादी और माता-पिता से सुनी हैं। और खास करके ऐसी रेट्रो तस्वीरें उन्हें पुराने दौर की एक झलक देती हैं।
अब AI की सहायता से इस जिज्ञासा को पूरा करना और भी आसान हो गया है। अब किसी भी व्यक्ति को खुद को पुराने समय में देखने के लिए स्टूडियो जाकर फोटो बनवाने की जरूरत नहीं है। वो अपनी एक नॉर्मल सी तस्वीर लेकर उसे AI की सहायता से पुराने दौर की तस्वीर जैसा बना सकते हैं।
ये सिर्फ फोटो का एक ट्रेंड नहीं है
देखने में ये बस सोशल मीडिया का एक नया ट्रेंड हो सकता है। लेकिन इसके पीछे लोग खुद को पुराने समय में देखने और समझने की कोशिश भी कर रहे हैं। बहुत बार हम सोचते हैं कि हमारे माता-पिता जब हमारी उम्र में थे, तो उनकी जिंदगी कैसी रही होगी, वो कैसे कपड़े पहनते थे और वो कैसे घरों में रहते थे और उस समय की सड़कें कैसी दिखती थीं?
AI इन सभी सवालों का जवाब देने में सहायता कर रहा है। लेकिन ये समझना और याद रखना जरूरी है कि ये तस्वीरें इतिहास की असली तस्वीर नहीं होती हैं और ना ही AI किसी पुराने जमाने की असली तस्वीर वापस ला रहा है। वो बस जानकारी के आधार पर एक नई तस्वीर तैयार कर रहा है। इसीलिए ऐसी तस्वीरों को बस मनोरंजन के रूप में ही देखना बेहतर है। इन्हें कभी भी इतिहास का सही रिकॉर्ड नहीं माना जा सकता है।
सोशल मीडिया पर इस तरह के ट्रेंड लोगों को क्यों पसंद आते हैं?
अक्सर सोशल मीडिया पर वही चीजें जल्दी लोगों का ध्यान आकर्षित करती हैं, जिनमें कुछ नया और अलग देखने को मिले। जब कोई भी व्यक्ति अपनी ही तस्वीर को किसी दूसरे समय की देखता है तो उसकी इच्छा और दिलचस्पी दोनों बढ़ जाती है। ऐसी तस्वीरें बनाने के बाद लोग उन्हें अपने स्टेटस पर लगाते हैं, और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ अपने दोस्त और परिवार वालों के साथ भी शेयर करते हैं। बस यही एक मात्र कारण है जिसकी वजह से ऐसे ट्रेंड बहुत तेजी से फैलते हैं। लोग दूसरों की ऐसी तस्वीर देखने के बाद खुद की भी ऐसी तस्वीर बनाना चाहते हैं। AI ने फोटो बनाने का तरीका काफी आसान कर दिया है, और अब इसकी मदद से लोग बहुत आराम से अपनी कल्पना के हिसाब से तस्वीरें बना सकते हैं।
आगे आने वाले समय में क्या बदलेगा?
AI से तस्वीरें बनाना अभी एक नए ट्रेंड जैसा लगता है। आने वाले समय में लोग सिर्फ पुराने समय की तस्वीरों के अलावा बहुत तरह की तस्वीरें बनाएंगे जैसे अलग-अलग जगहों की अलग-अलग संस्कृतियों को भी इन तस्वीरों में दिखा सकेंगे।
लेकिन एक बात हमेशा याद रखनी होगी कि AI से बनी तस्वीरें सुंदर जरूर दिख सकती हैं लेकिन ये जरूरी नहीं है कि वह असली इतिहास भी दिखाती हों। शायद इसी वजह से यह ट्रेंड इतना वायरल है। यह लोगों को पुराने जमाने में वापस नहीं ले जा रहा है, लेकिन वह उन्हें यह सोचने का मौका जरूर दे रहा है कि पुराना समय कैसा रहा होगा।