बिहार में शराब तस्करों की पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर बिखरे शराब के सैकड़ों टेट्रा पैक, वीडियो वायरल

सारण के दरियापुर में शराब से लदी पिकअप और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर के बाद सड़क पर सैकड़ों टेट्रा पैक बिखर गए। हादसे के बाद तस्कर फरार हो गए, जबकि पुलिस ने शराब और वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार में शराब तस्करों की पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, सड़क पर बिखरे शराब के सैकड़ों टेट्रा पैक, वीडियो वायरल

Updated Jun 13 2026 04:49 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Saran, Bihar, India

बिहार में पूर्ण शराब बंदी कानून लागू होने के बावजूद भी शराब तस्करी के कई मामले आते रहते हैं। इसी बीच सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें शराब की बड़ी खेप लेकर जा रही एक पिकअप वाहन की सड़क दुर्घटना हो गई और शराब के सैकड़ों टेट्रा पैक बिखर गए।

जैसे ही पिकअप दुर्घटनाग्रस्त हुई और शराब के टेट्रा पैक सड़क पर बिखर गए तो लोगों ने लूटने के लिए हड़कंप मचा दी और गाड़ियां रोककर लोग शराब के टेट्रा पैक ले जाने लगे।

Ads

यह भी पढ़े:रोहतास में PHC प्रभारी डॉक्टर गिरफ्तार, सरकारी आवास से मिली शराब की बोतलें


ट्रैक्टर और पिकअप में हुई जोरदार टक्कर

वायरल हो रहे वीडियो की मिली जानकारी के अनुसार, दरियापुर थाना क्षेत्र स्थित रेल चक्का फैक्ट्री के समीप एक ट्रैक्टर और शराब से लदी पिकअप की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप में लदे सैकड़ों शराब के टेट्रा पैक सड़क पर बिखर गए।

Ads

शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य सड़क हादसा समझा लेकिन दुर्घटना के बाद आसपास शराब की तेज गंध फैलने लगी और सड़क पर टेट्रा पैक दिखाई देने लगे तब लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


हादसे के बाद वाहन छोड़कर फरार हुए तस्कर

घटना के आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक दुर्घटना होने के तुरंत बाद पिकअप में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाहन में मौजूद सभी लोग शराब तस्कर थे, जो बड़ी मात्रा में शराब की खेप लेकर तस्करी के लिए जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही दरियापुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर सड़क पर बिखरे शराब के टेट्रा पैक जब्त कर लिए। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन और ट्रैक्टर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

Ads

यह भी पढ़े:औरंगाबाद: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 255 लीटर शराब बराम


तस्करों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर और घटनास्थल पर मिली जानकारी के अनुसार फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है की शराब की खेत कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी।

Ads