Bihar Petrol Diesel Price: बिहार में 11 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, सुधा डेयरी भी महंगी
Bihar Petrol Diesel Price Today: बिहार की जनता पर महंगाई की गाज गिर गई है। पेट्रोल और डीजल के साथ-साथ प्रसिद्ध ब्रांड सुधा डेयरी ने भी अपने प्रॉडक्ट्स के दाम में बढ़ोतरी की है।
Updated May 25 2026 11:45 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Petrol Price in Bihar Today: बिहार की जनता पर अब महंगाई की मार भारी पड़ती हुई दिखाई दे रही है। राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि मात्र 11 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में चौथी बार वृद्धि दर्ज की गई है। इसके अलावा सुधा के प्रोडक्ट्स के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। जिसकी वजह से आम जनता की जेब पर बोझ बढ़ गया है और सुबह की चाय से लेकर रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है।
पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा
रिपोर्ट के अनुसार बिहार में पेट्रोल की कीमतों में ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में ₹2.71 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। दाम बढ़ने की वजह से राज्य में अलग-अलग जिलों में ईंधन की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच चुकी है। इसके साथ ही, लगातार माल ढुलाई (Transportation) दाम बढ़ाने के कारण आने वाले दिनों में फल, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो सकते हैं।
मात्र 11 दिनों में कब-कब बढ़े दाम? (Time Line)
अगर मई महीने के पिछले 11 दिन का रिकार्ड देखा जाए तो तेल कंपनियों ने लगातार आम लोगों को झटके दिए हैं। नीचे दी गई लिस्ट में आप देख सकते हैं कि किस तरह धीरे-धीरे कीमतें आसमान पर पहुंच रही हैं।
- 25 मई: पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा किया गया।
- 23 मई: पेट्रोल के दामों में 87 पैसे और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
- 19 मई: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।
- 15 मई: ईंधन की कीमतों में एकमुश्त ₹3 प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।
सुधा डेयरी के प्रोडक्ट्स भी हुए महंगे (Sudha Dairy Price Hike Bihar)
ईंधन के साथ-साथ बिहार के लोगों का लोकप्रिय डेयरी ब्रांड 'सुधा' ने भी बड़ा झटका दिया है। कंपनी ने दूध, दही, घी और अन्य प्रोडक्ट्स की नई दरें लागू हो गई हैं। कंपनी का कहना है कि लागत और ट्रांसपोर्टेशन के चार्ज बढ़ाने के कारण कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।