CJP संसद मार्च के दौरान भड़की हिंसा, 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, 70 हिरासत में लिए गए

CJP के संसद मार्च के दौरान भारी हिंसा और तोड़फोड़ में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल। 15-20 सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त, 70 प्रदर्शनकारी हिरासत में।

CJP संसद मार्च के दौरान भड़की हिंसा, 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल, 70 हिरासत में लिए गए

Updated Jul 21 2026 04:44 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

राजधानी दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान अचानक हिंसा भड़क गई जंतर मंतर पर सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई जिसमें 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए वहीं, हाथापाई और पथराव के दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोटें आई हैं।


वरिष्ठ अधिकारियों सहित महिला पुलिसकर्मी चोटिल

दिल्ली पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार घायलों में उत्तरी जिले के डीसीपी राजा बांठिया के हाथ और पैर फ्रैक्चर हुआ है, जिन्हें इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। नई दिल्ली के अतिरिक्त डीसीपी आनंद कुमार मिश्रा पथराव में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा पुलिस आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त, डीसीपी, एसीपी और ड्यूटी पर तैनात कई महिला पुलिसकर्मी भी इस झड़प में घायल हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायल जवानों का हाल-चाल जाना।

Ads

यह भी पढ़े: 15 महीने की नातिन हर सुबह PM Modi की तस्वीर को खिलाती है लड्डू, अभिनेता Suniel Shetty ने सुनाया दिलचस्प किस्सा


वाहनों में तोड़फोड़

इलाके में लागू निषेधाज्ञा (Section 144/धारा 144) और बार-बार दी गई चेतावनियों के बावजूद प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने आरोप लगाया है कि उग्र भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पुलिस पर पथराव किया और 15 से 20 सरकारी वाहनों सहित सार्वजनिक संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया।

Ads


70 लोग हिरासत में, FIR दर्ज

कानून-व्यवस्था बिगड़ने और दंगा भड़काने के आरोप में पुलिस ने करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। प्रशासन का कहना है कि उपद्रवियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जा रही है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।