Jharkhand Board Result 2026: मैट्रिक का रिजल्ट आज या कल! जानें JAC 10th Result चेक करने का Direct Link और तरीका
Jharkhand Board Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) आज या कल मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और DigiLocker पर देख सकेंगे।
Updated Apr 23 2026 08:50 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Ranchi, Jharkhand, India
Jharkhand Board Result 2026 Update: झारखंड के लाखों स्टूडेंट का अब इंतजार खत्म होने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही मैट्रिक की परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। जानकारी के अनुसार JAC Board आज है या शुक्रवार तक रिजल्ट का आधिकारिक घोषणा कर सकता है।
JAC Matric Result 2026: रिजल्ट की तैयारी अंतिम चरण में
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन के बाद अब नंबर को पोर्टल पर अपलोड करने का काम लगभग पूरा कर लिया है। रिजल्ट पब्लिश करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी करने का तिथि और समय आधिकारिक तौर पर बता सकता है।
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स (JAC Matric Result 2026 Official Website)
झारखंड बोर्ड के द्वारा मैट्रिक की परीक्षा 2026 की जैसे ही रिजल्ट जारी की जाएगी तो छात्र निम्नलिखित वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपनी परीक्षा का परिणाम देख सकते हैं।
- jacresults.com
- jac.jharkhand.gov.in (Link Not Active)
- jacexamportal.in
DigiLocker से भी डाउनलोड कर सकेंगे मार्कशीट
रिजल्ट जारी होने के दिन भारी ट्रैफिक होने की वजह से वेबसाइट स्लो हो जाती हैतो छात्र ऐसी स्थिति में डिजिलॉकर का उपयोग करके अपना रिजल्ट निम्नलिखित तरीके से देख सकते हैं।
- सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाएं।
- झारखंड बोर्ड (JAC) का चयन करें।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर होगी, जिसे आप भविष्य के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।
SMS के जरिए भी देख सकते हैं परिणाम
जिन छात्र के पास इंटरनेट की सुविधा ना हो तो ऐसी स्थिति में छात्र SMS के माध्यम से भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं:
- अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें: JHA10 <Space> Roll Number
- इसे 5676750 पर भेज दें।
- कुछ ही देर में आपका विषयवार अंक आपके फोन पर प्राप्त हो जाएगा।
इस वर्ष झारखंड बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा फरवरी 2026 में आयोजित की गई थी। जिसमें पूरे राज्य के लगभग चार पॉइंट 23 लाख छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही छात्र सोशल मीडिया और आधिकारिक वेबसाइटों पर अपनी नजरें जमाए हुए हैं। वह अपनी रिजल्ट आने का हर दिन इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब छात्रों का इंतजार का समय जल्द ही खत्म होने वाला है।
मैट्रिक के बाद इंटर (12वीं) के रिजल्ट की बारी
JAC Board मैट्रिक 2026 का रिजल्ट जारी करने के बाद इंटरमीडिएट साइंस और कॉमर्स का भी परिणाम घोषित करने के तैयारी में है। इसके बाद सबसे अंत में आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड के लक्ष्य के अनुसार में की शुरुआत तक सभी मुख्य परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे ताकि सत्र समय पर शुरू हो सके।
Q1. झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 कब आएगा? उत्तर: सूत्रों के अनुसार, JAC मैट्रिक का रिजल्ट 2026 आज या कल (शुक्रवार तक) किसी भी समय जारी किया जा सकता है। Q2. क्या मैं बिना इंटरनेट के JAC 10th Result देख सकता हूँ? उत्तर: हाँ, आप SMS के जरिए JHA10 <Roll Number> लिखकर 5676750 पर भेजकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। Q3. अगर मैं किसी विषय में फेल हो गया तो क्या होगा? उत्तर: जो छात्र एक या दो विषयों में फेल होंगे, उन्हें JAC द्वारा आयोजित कंपार्टमेंटल परीक्षा (Compartmental Exam) में बैठने का मौका मिलेगा। Q4. मैट्रिक के बाद JAC इंटर (12वीं) का रिजल्ट कब आएगा? उत्तर: मैट्रिक के 4-5 दिनों के भीतर पहले साइंस और कॉमर्स, फिर आर्ट्स का रिजल्ट जारी किया जाएगा।FAQs: JAC Board 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज या कल? यहाँ देखें Direct Link और FAQs