सीएससी सेंटर पर ₹250 निकालने पहुंचे बच्चे के खाते में दिखे ₹759 करोड़, सोशल मीडिया पर रसीद वायरल

बिहार के मधेपुरा में ₹250 निकालने पहुंचे एक बच्चे के बैंक खाते में AePS रसीद पर ₹759 करोड़ से अधिक बैलेंस दिखाई दिया। वायरल रसीद के बाद तकनीकी गड़बड़ी की चर्चा तेज हो गई है।

सीएससी सेंटर पर ₹250 निकालने पहुंचे बच्चे के खाते में दिखे ₹759 करोड़, सोशल मीडिया पर रसीद वायरल

Updated Jul 12 2026 07:57 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Madhepura, Bihar, India

Bihar Viral News: बिहार के मधेपुरा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है। वहां पर एक स्थानीय बच्चा अपने खाते से ₹250 की नकद निकासी के लिए एक सीएससी डिजिटल सेवा केंद्र पर पहुंचा था। बच्चे ने जैसे ही आधार इनबिल्ट पेमेंट सिस्टम (AePS) के माध्यम से अपना पैसा निकाला और उसके बाद जो रसीद जनरेट हुआ उसने संचालक और वहां पर मौजूद लोगों को चौंका दिया।


सोशल मीडिया पर हो रही है तस्वीर वायरल

सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर रूपेश झा नामक यूजर ने इस डिजिटल ट्रांजैक्शन स्लिप को शेयर करते हुए बताया कि 11 जुलाई 2026 को जब मेरे पास आकर एक बच्चे ने अपने Central Bank India के खाते से ₹250 की राशि निकालने की बात कही और ट्रांजैक्शन पूरे होने के बाद सिस्टम द्वारा जो रसीद प्राप्त हुई उसमें Available Balance ₹7,59,69,51,951.16 (सात सौ उनसठ करोड़, उनहत्तर लाख, इक्यावन हजार, नौ सौ उनसठ रुपये और सोलह पैसे) दिखाई दिया जिसके बाद वहां पर मौजूद सभी लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गए। 

Ads

यह भी पढ़ें: PF Interest Rate Update: पीएफ का 8.25% ब्याज खाते में कब आएगा? EPFO ने बताई पक्की डेट


तकनीकी गड़बड़ी की आशंका

जैसे यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी तो सबके मन में एक ही सवाल उठने लगे कि इतनी बड़ी धनराशि एक आम ग्रामीण परिवार के बच्चे के खाते में कहाँ से आया। जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह के चर्चाएं शुरू हो गए। हालांकि, विशेषज्ञों के अनुसार यह किसी बड़े बैंकिंग सर्वर एरर, सॉफ्टवेयर अपडेट या तकनीकी गड़बड़ी (Technical Glitch) के कारण हो सकता है।

Ads

हालांकि इस मामले को लेकर सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया से अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बिहार के कई जिलों में ऐसी समस्या देखी गई है कि ग्राहक के खाते में करोड़ों रुपए दिखाई देने लगते हैं लेकिन जैसे ही सॉफ्टवेयर को ठीक किया जाता है तो राशि अपने आप गायब हो जाती है।