एक फोटो का 100 रुपया लगेगा! वैभव सूर्यवंशी ने नन्हे फैंस के साथ किया मजेदार प्रैंक, वीडियो वायरल

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने नन्हे फैंस से फोटो के बदले ₹100 मांग लिए।

एक फोटो का 100 रुपया लगेगा! वैभव सूर्यवंशी ने नन्हे फैंस के साथ किया मजेदार प्रैंक, वीडियो वायरल

Updated May 03 2026 07:50 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

Vaibhav Suryavanshi: आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। लेकिन सूर्यवंशी अपने ऑफ फील्ड वीडियो को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर Rajasthan Royal द्वारा साझा किया एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) एयरपोर्ट पर दो नन्हे फैंस के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।


फोटो खिंचवाने के लिए वैभव ने मांगा ₹100

राजस्थान रॉयल्स द्वारा शेयर किया गया इस वीडियो में दो छोटे बच्चे बड़े उत्साह के साथ वैभव सूर्यवंशी के पास आते हैं और उनसे फोटो खिंचवाने के लिए कहते हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि खिलाड़ी तुरंत मान जाते हैं, लेकिन वैभव ने शरारत करने की सोची और दोनों बच्चों को कहा कि, ‘भाई मैं फोटो खिंचवाने का पैसा लेता हूं, ₹100 लूंगा एक फोटो का, अगर दोगे तो बोलो’।

Ads


जब बच्चे ₹200 लेकर लौटे

मजे की बात तो तब हुई जब दोनों बच्चे इस बात को सच मान बैठे और थोड़ी देर बाद ₹200 लेकर वापस आए, ताकि दोनों फोटो खिंचवा सकें। और जब वह लोग और लोगों को बुलाने की कोशिश करने लगे, तब वैभव ने उन्हें रोककर हंसते हुए कहा कि सिर्फ मजाक कर रहे थे। उन्होंने न सिर्फ बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई, बल्कि उनके साथ समय भी बिताया।

Ads


IPL 2026 में मचा रहे हैं धमाल

भले ही वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनके अंदर की बचपन अभी भी नहीं गया। वह सिर्फ मैदान के बाहर ही नहीं, बल्कि मैदान के अंदर भी प्रैंक कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो यह दर्शाता है कि, इतनी कम उम्र में बड़ी सफलता मिलने के बावजूद भी वैभव सूर्यवंशी कितने जमीन से जुड़े हुए हैं। लोग सोशल मीडिया पर उनके इस मजाकिया अंदाज और सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।