भोजपुरी सिंगर Vicky Raja Veera का नया धमाका: 'कमर धके' ने यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर मचाई सनसनी, पवन-खेसारी को मिल रही कड़ी टक्कर
Kamar Dhake Sadi Mera Theek Kariye Raja Ji: भोजपुरी सिंगर विक्की राजा वीरा और शिल्पी राज का नया गाना 'कमर धके' यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रहा है.जानिए क्यों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह धमाकेदार वीडियो
Mar 31 2026 06:06 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
भोजपुरी मनोरंजन डेस्क: भोजपुरी संगीत जगत में इन दोनों एक नया नाम Vicky Raja Veera तेजी से उभर रहा है। उनका नया गाना कमर धके' (Kamar Dhake) यूट्यूब पर रिलीज होते ही पूरे सोशल मीडिया के हर प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल होने लगा। इस गाने ने न केवल यूट्यूब पर लाखों व्यूज बटोरे हैं, बल्कि इंस्टाग्राम रील्स पर भी धूम मचा रखी है।
भोजपुरी दर्शकों का कहना है कि विक्की राजा का यह अंदाज भोजपुरी के दिग्गज सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के गानों को सीधा टक्कर दे रहा है। गाने की लोकप्रियता साथ बता रही है कि विक्की राजा आने वाले समय में भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे के रूप में दिखाई देने वाले हैं।
शिल्पी राज के साथ जुगलबंदी तड़के में लगा रहा है मसाला
इस गाने में विक्की राजा के साथ शिल्पी राज का भी जुगलबंदी देखने को मिल रही है। भोजपुरी की हिट मशीन कहीं जाने वाली शिल्पी राज का आवाज नहीं इस गाने में चार चांद लगा दिए हैं और गाने को अलग-अलग पर पहुंचा दिया है।
गाने के हुक स्टेप पर बना रहे हैं हजारों रील्स
इस गाने की हुक स्टेप की बात करें तो यह लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि इस पर हजारों संख्या में लोग रील्स बन चुके हैं और लगातार रील्स बना रहे हैं। गाने के वीडियो में भोजपुरी अभिनेत्री Sunita Singh ने काम किया है जिनकी अधिकारी ने इस वीडियो में जान डाल दी है उनका फेस एक्सप्रेशन डांस मोमेंट भोजपुर दर्शन को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने को सुस्वागत फिल्म के बैनर तले रिलीज किया गया है जिसके निर्माता प्रतीक चौबे और पुनीत चौबे हैं।
