बिहार मौसम समाचार: 24 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं
बिहार मौसम समाचार: राज्य के 24 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों के लिए चेतावनी जारी की।
Updated Jul 08 2026 06:15 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बिहार में बरसात की मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल और पटना समेत बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश पिछले दो दिन से देखे जा रहे हैं। इसी को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र ने आज 8 जुलाई को राज्य केउत्तर और पूर्वी हिस्सों में स्थित 24 जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग द्वारादी गई जानकारी के अनुसार मानसून के सक्रिय होने से अगले 48 से 72 घंटे तक राज्य के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग और मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम का मिजाज खराब देखते हुए किसानों और आम लोगों को खुले मैदान, पेड़ों या बिजली के खाबो के नीचे बारिश के समय खड़े ना होने की सलाह दी है।
क्षेत्रीय पूर्वानुमान और तापमान की स्थिति
उत्तर और पूर्वी बिहार: बिहार के इन जिलों में गरज चमक के साथ-साथ 50 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, तो वहीं कई जगहों पर भारी बारिश के चलते जल जमाव का स्थिति भी बन सकता है।
दक्षिण-मध्य और पश्चिम बिहार: औरंगाबाद नालंदा नवादा गया और पटना जैसे जिलों को खतरे से बाहर यानी कि ग्रीन जोन में रखा गया है। इन जिलों का मौसम सामान्य रहेगा हालांकि स्थानीय स्तर पर बादलों की हल्की बूंदाबांदी देखी जा सकती है।
तापमान: अगर तापमान की बात करें तो पटना में आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 28°C रहने का अनुमान है। हीं राज्य के कुछ हिस्सों में उमस का असर भी बना रहेगा।