Netflix और Sunrisers Hyderabad का धमाकेदार मेल: सुनील ग्रोवर का 'डायमंड राजा' अवतार वायरल!

IPL 2026 के बीच Netflix और SRH का जबरदस्त कोलाबोरेशन! देखें कैसे सुनील ग्रोवर उर्फ 'डायमंड राजा' के साथ अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रैविस हेड 'Slowly Slowly' चिल कर रहे हैं। क्रिकेट और मनोरंजन का ऐसा तड़का आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।

Netflix और Sunrisers Hyderabad का धमाकेदार मेल: सुनील ग्रोवर का 'डायमंड राजा' अवतार वायरल!

Updated Apr 23 2026 04:38 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

IPL 2026 के रोमांस के बीच Netflix ने क्रिकेट और मनोरंजन का एक अनोखा तड़का लगाया है। दरअसल Netflix India के ऑफिशल युटुब चैनल से एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया जिसमें मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर अपने नए अवतार ‘डायमंड राजा’ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सुनील ग्रोवर के साथ-साथ सनराइज हैदराबाद के खिलाड़ी ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड भी मौजूद हैं।


'डायमंड राजा' के साथ SRH के चैंपियंस का जलवा

वीडियो की शुरुआत में SRH के तीनों धुरंधर खिलाड़ी एक लिविंग रूम में आराम करते हुए दिखते हैं तभी टीवी पर डायमंड राजा की एंट्री होती है जो चमचमाती ड्रेस और अनोखे अंदाज में चक चक धूम गाने पर झूमते हुए दिखाई देते हैं।

सुनील ग्रोवर इस वीडियो में रेट्रो पॉप स्टार के रूप में दिख रहे हैं जो SRH के के तीनों खिलाड़ियों को सिखाते हैं कि कैसे मैदान में स्लोली स्लोली (Slowly Slowly) चिल किया जाता है।

क्रिकेट और नेटफ्लिक्स का परफेक्ट मेल

इस वीडियो के प्रोमो को रिलीज करने का मकसद Netflix और सनराइज हैदराबाद की साझेदारी का जश्न मनाना है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे मैच के दबाव में खिलाड़ी नेटफ्लिक्स पर अपनी पसंदीदा फिल्में और शो देखकर खेल के प्रेशर को काम करते हैं।

सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो और तालमेल को काफी पसंद कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा, "क्रिकेट और कॉमेडी का यह कॉम्बिनेशन सबसे बेस्ट है," वहीं दूसरे ने कहा, "सुनील ग्रोवर ने एक बार फिर सबका दिल जीत लिया।"