Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी कीमतों में ज़बरदस्त तेज़ी, देखें आज का ताज़ा भाव

आज सोने और चांदी की चमक बढ़ गई है। बिहार में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,53,400 और चांदी ₹2,51,600 प्रति किलो तक पहुंची। खरीदारी से पहले यहाँ देखें आज का ताजा भाव।

Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी कीमतों में ज़बरदस्त तेज़ी, देखें आज का ताज़ा भाव

Updated Jun 17 2026 04:52 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Delhi, India

आज के घरेलू सर्राफा बाज़ार में कीमती धातुओं की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है, पूरे देश में शुद्ध सोने का भाव लगभग 1,53,400 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है और चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई है। अगर आप भी आज सोने या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको अपनी जेब थोड़ी ज़्यादा ढीली करनी पड़ सकती है।


आज सोने का ताज़ा भाव (Gold Rate Today)

भारतीय रिटेल बाजार में, 24 कैरेट सोने जिसे सोने का सबसे शुद्ध रूप माना जाता है और जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सोने के सिक्के और बार (बिस्कुट) बनाने में होता है, उसकी की कीमत ₹1,51,000 से ₹1,53,400 प्रति 10 ग्राम के बीच है। और आमतौर पर गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला 22 कैरेट सोने का दाम लगभग ₹1,38,500 से ₹1,40,617 प्रति 10 ग्राम के आस-पास चल रहा है।

Ads


  • 1 ग्राम का दाम: ₹15,100 से ₹15,340 (24 कैरेट)
  • 10 ग्राम का दाम: ₹1,51,000 से ₹1,53,400 (24 कैरेट)
  • 1 ग्राम का दाम: ₹13,850 से ₹14,062 (22 कैरेट)
  • 10 ग्राम का दाम: ₹1,38,500 से ₹1,40,617 (22 कैरेट)

चांदी की कीमतों में उछाल

सोने के साथ-साथ आज चांदी की चमक भी बढ़ गई है, बाजार में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,51,600 के आस-पास पहुंच गई है। इससे एक सप्ताह पहले चांदी की कीमत 2,37,220 रुपए प्रति किलोग्राम था, यानी कि एक सप्ताह पहले के मुताबिक आज चांदी की कीमतों में 14,380 रुपए की उछाल देखने को मिली है।


  • 1 ग्राम का दाम: ₹252
  • 10 ग्राम का दाम: ₹2,516
  • 100 ग्राम का दाम: ₹25,160
  • 1 किलोग्राम का दाम: ₹2,51,60


ऊपर दिए गए सोने और चांदी के भाव बिहार और दिल्ली क्षेत्र के थोक व खुदरा बाजार के अनुमानित मूल्य है। यदि आप गहनों खरीदारी करते हैं, तो ज्वेलरी शॉप द्वारा अंतिम बिल में मेकिंग चार्ज (Making Charges) और 3% जीएसटी (GST) जोड़ा जाता है, जिसके कारण सोने और चांदी के भाव में थोड़ा अंतर देखा जा सकता है। खरीदारी करने से पहले स्थानीय ज्वेलरी शॉप से सटीक भाव की पुष्टि जरूर कर लें।

Ads