HBSE 12th Result 2026 Direct Link: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, bseh.org.in पर ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट

हरियाणा बोर्ड (BSEH) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र bseh.org.in पर रोल नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपना HBSE 12th Result 2026 देख सकते हैं।

HBSE 12th Result 2026 Direct Link: हरियाणा बोर्ड ने जारी किया 12वीं का परिणाम, bseh.org.in पर ऐसे चेक करें अपनी मार्कशीट

Updated May 12 2026 06:47 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Haryana, India

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के रिजल्ट को आज अधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। लंबे समय से 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया। वर्ष 2026 में फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित हुई परीक्षाओं में लगभग 2.95 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जिनके लिए आज बड़ी खुशखबरी का दिन है। 


रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और जन्म तिथि अनिवार्य

बोर्ड के अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर 12वीं की रिजल्ट अपडेट कर दी गई है। छात्र अपना रिजल्ट 10 अंकों वाले रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर देख सकेंगे। जरूरी बात यह है कि हरियाणा बोर्ड नाम के आधार पर रिजल्ट देखने की सुविधा प्रदान नहीं करता है, ऐसे में जिन छात्रों का एडमिट कार्ड खो गया है, वह अपने स्कूल से अपना रोल नंबर प्राप्त कर ले ताकि उनका स्कोर कार्ड देखने में कोई परेशानी ना हो। 

Ads


HBSE 12th Result 2026 : ऑनलाइन मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें?

विद्यार्थी इन 6 आसान स्टेप्स का पालन करके अपना प्रोविजनल स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर विजिट करें।
  2. रिजल्ट सेक्शन: होमपेज पर दिए गए Result लिंक पर क्लिक करें।
  3. परीक्षा का चयन: ड्रॉप-डाउन लिस्ट में से Senior Secondary Examination March 2026 चुनें।
  4. डिटेल्स भरें: अपना 10 अंकों का रोल नंबर दर्ज करें।
  5. सत्यापन: अपनी जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड सही-सही भरें।
  6. परिणाम देखें: Search Results बटन पर क्लिक करते ही आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी। इसे भविष्य के लिए डाउनलोड या प्रिंट कर लें।



Ads

बिना इंटरनेट के SMS से जानें अपना स्कोर

अगर रिजल्ट देखते समय वेबसाइट का सर्वर डाउन हो गया हो, या इंटरनेट की सुविधा न हो, तो छात्र ऐसी स्थिति में SMS के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर नीचे दिए गए जानकारी को टाइप करना होगा: 

RESULTHB12 <अपना रोल नंबर> और इसे 56263 पर भेज दें। 

Ads


DigiLocker और हार्ड कॉपी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

ऑनलाइन मार्कशीट कॉलेज के एडमिशन के लिए ही सिर्फ मान्य होगी। छात्र इसे DigiLocker ऐप से भी डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा अधिकारिक हार्ड कॉपी सर्टिफिकेट परिणाम घोषित होने के लगभग दो हफ्तों के भीतर संबंधित स्कूलों में भेज दिया जाएगा, जहाँ से छात्र अपनी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।


नोट: ऐसी ही जानकारी की ताजा खबरों के लिए पैंथालासा न्यूज़ के व्हाट्सएप चैनल को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो करें:

Ads

Join Panthalassa News on WhatsApp