BMW F 450 GS Launched in India: ₹4.70 लाख की कीमत और धांसू फीचर्स के साथ मचाएगी तहलका
BMW Motorrad ने भारत में नई F 450 GS लॉन्च की है। जानें इसकी कीमत, 420cc इंजन के फीचर्स और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी।
Updated Apr 24 2026 05:27 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
BMW F 450 GS India Price: BMW Motorrad India ने एडवेंचर प्रेमियों के लिए अपना BMW F 450 GS को भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह स्पोर्ट बाइक न केवल दमदार परफॉर्मेंस देती है बल्कि अपनी कीमत से Royal Enfield Himalayan 450 और KTM 390 Adventure जैसी दिग्गज बाइक को भी टक्कर देने वाली है।
BMW F 450 GS: भारत में वेरिएंट्स और कीमत (Price in India)
बीएमडब्ल्यू ने इस बाइक को तीन अलग-अलग मॉडल में उतारा है ताकि हर राइडर्स की जरूरत को पूरा किया जा सके। इसकी एक्स-शोरूम प्राइस की कीमत निम्नलिखित है।
वेरिएंट (Variant) - एक्स-शोरूम कीमत (Ex-showroom Price)
F 450 GS (Base) - ₹4,70,000
F 450 GS (Exclusive) - ₹4,90,000
F 450 GS (GS Trophy) - ₹5,30,000
पावरफुल इंजन और स्पेसिफिकेशन्स (Engine & Specs)
BMW F 450 GS बाइक में BMW ने बिल्कुल नया 420cc का लिक्विड कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया है।
- पावर: यह इंजन 48 hp की मैक्सिमम पावर और 43 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- गियरबॉक्स: इस बाइक में 6 स्पीड गियर बॉक्स के साथ स्लिपर क्लच और Bi-directional Quickshifter है।
- रफ़्तार: बीएमडब्ल्यू कंपनी ने दावा किया है कि यह बाइक मात्र 5.9 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 165 किलोमीटर प्रति घंटा है।
यह भी पढ़ें:KTM 390 Duke हुई 40,000 रुपये महंगी, नाराज ग्राहकों के लिए आ रही है सस्ती 350cc बाइक
हाइ-टेक फीचर्स की भरमार (BMW F 450 GS Feature)
बीएमडब्ल्यू किया बाइक फीचर के मामले में किसी लग्जरी कर से कम नहीं है।
6.5-इंच TFT डिस्प्ले: इस बाइक में 6.5 इंच का टीएफटी डिस्पले दिया गया है जिसमें आप अपना स्मार्टफोन कनेक्ट कर सकते हैं।
Easy Ride Clutch (ERC): BMW F 450 GS में टॉप-स्पेक 'GS Trophy' वेरिएंट में ERC सिस्टम मिलता है, जिससे बिना क्लच दबाए ट्रैफिक और ऑफ-रोडिंग में बाइक चलाना आसान हो जाता है।
सेफ्टी: अगर इस बाइक की सेफ्टी की बात करें तो इसमें ABS Pro, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC) और फुल LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है। जो सेफ्टी के लिए बेहतर माना जाता है।
माइलेज और फ्यूल टैंक
भारत के जैसे बाजार के लिए किसी भी बाइक का माइलेज मायने रखता है। इसी को ध्यान में रखते हुए BMW F 450 GS मैं 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है और यह 26 kmpl का माइलेज देती है। यानी कि अगर आप इस बाइक में एक बार टैंक फुल कर लेते हैं तो 320 से 350 किलोमीटर का सफर आराम से तय कर पाएंगे।
अगर आप भी भारत में प्रीमियम एडवेंचर बाइक का तलाश कर रहे हैं जो देखने में शानदार हो और ऑफ रोडिंग में भी बादशाह हो तो आपके लिए BMW F 450 GS आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और जून 2026 से डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद बताई जा रही है।