बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट: पटना समेत 21 जिलों में आंधी-बारिश का खतरा, औरंगाबाद में भी तेज तूफान की चेतावनी

Bihar Weather Alert: बिहार में मौसम ने ली करवट। पटना, औरंगाबाद समेत 21 जिलों में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी। जानें IMD की ताजा चेतावनी।

बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट: पटना समेत 21 जिलों में आंधी-बारिश का खतरा, औरंगाबाद में भी तेज तूफान की चेतावनी

Updated May 29 2026 06:41 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Bihar IMD Warning: भारतीय मौसम विभाग ने 29 मई को बिहार के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं धूल भरे तूफान जनजीवन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। बारिश के बाद भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।


60 से 70 KM/H की रफ्तार से चल सकती है हवा 

मौसम विभाग के अनुसार पटना, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, भागलपुर और अरवल समेत 21 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। राज्य के कई इलाकों में बिजली गिरने और ओलावृष्टि का भी खतरा जताया गया है दी गई है। IMD ने लोगों से अपील करते हुए कहा की, बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। 

Ads


औरंगाबाद में भी मौसम का दिखेगा असर (Aurangabad Weather News)

दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा। औरंगाबाद में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ-साथ भारी बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद में बारिश होने से तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि वज्रपात और तेज हवाओं के कारण किसान और आम लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।


गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी परेशानी

लगातार कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम में बदलाव होने से लोगों को राहत मिलेगी। पिछले दिनों बिहार के पटना, गया, औरंगाबाद समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। लेकिन अब बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ads


मौसम विभाग की चेतावनी

सुबह से घर से निकलने वाले लोगों, किसान और वाहन चालकों को मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए सावधानी बरतने की अपील की है। खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के पोल के नीचे न रहने की सलाह दी है।