भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार उछाल: एक हफ्ते में $9 अरब की बढ़ोत्तरी, $700 अरब के करीब पहुँचा आंकड़ा

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 9 अरब डॉलर बढ़कर $697.12 अरब हो गया है। जानिए स्वर्ण भंडार और FCA में कितनी हुई वृद्धि।

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जोरदार उछाल: एक हफ्ते में $9 अरब की बढ़ोत्तरी, $700 अरब के करीब पहुँचा आंकड़ा

Updated Apr 13 2026 08:31 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार 3 अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा का भंडार में 9 अरब डॉलर से अधिक की उछलाई है। इस उछाल के साथ ही देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार 6 खरब 97 अरब 12 करोड़ 10 लाख डॉलर ($697.12 Billion) के करीब पहुंच गया है।


पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद शानदार रिकवरी

इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में लगभग 10 अरब डॉलर से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। अगर पिछले सप्ताह का आंकड़ा देखा जाए तो 6 खरब 88 अरब डॉलर के स्तर पर था। लेकिन अप्रैल के पहले सप्ताह में इस रिकवरी ने भारतीय बाजार और निवेशकों के भरोसे को और भी मजबूती दी है।



विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA) भी बढ़ीं

विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (Foreign Currency Assets) में भी सकारात्मक बदलाव देखा गया:

  • बढ़ोत्तरी: 1 अरब 78 करोड़ 40 लाख डॉलर।
  • कुल स्तर: अब यह 5 खरब 52 अरब डॉलर ($552 Billion) से अधिक हो गई है।