आस्था का महाकुंभ: 22 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय चैती छठ महापर्व, सूर्य नगरी देव में प्रशासन अलर्ट

आस्था का महाकुंभ: 22 मार्च से शुरू होगा चार दिवसीय चैती छठ महापर्व, सूर्य नगरी देव में प्रशासन अलर्ट

Mar 17 2026 06:20 pm

Editor: Admin | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

औरंगाबाद (बिहार): लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व 'छठ' इस वर्ष 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है। चार दिवसीय होने वाले इस चैती छठ को लेकर भगवान भास्कर की नगरी देव के साथ-साथ पूरे बिहार में भक्ति का माहौल बना हुआ है। छठ पूजा को लेकर औरंगाबाद के देव सूर्य मंदिर में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए तैयारी शुरू हो गई है साथ-साथ सुरक्षा की भी पूर्ण व्यवस्थाकी जा रही है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।


सूर्य नगरी देव में उमड़ेगा जनसैलाब

बिहार के औरंगाबाद जिले में स्थित ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर छठ पूजा मनाने के लिए प्रसिद्ध हैमाना जाता है कि जो भी श्रद्धालु देव आकर छठ पूजा मनाते हैं और यहां स्थित घाट पर अर्घ्य देने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी पौराणिक मान्यता के चलते यहाँ न केवल बिहार, बल्कि देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु पहुँचते हैं।

तिथि और दिन पर्व का चरण विवरण
22 मार्च (रविवार) नहाय-खाय पवित्र स्नान और सात्विक भोजन के साथ व्रत का संकल्प।
23 मार्च (सोमवार) खरना शाम को गुड़ की खीर का प्रसाद और 36 घंटे के निर्जला व्रत का प्रारंभ।
24 मार्च (मंगलवार) संध्या अर्घ्य अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को पहला अर्घ्य।
25 मार्च (बुधवार) उषा अर्घ्य उदीयमान (उगते) सूर्य को अर्घ्य और व्रत का पारण।

यह भी पढ़े: चैती छठ की तैयारियों का जायजा लेने देव पहुंचीं डीएम

बाजारों में रौनक और भक्तिमय वातावरण

चैती छठ को लेकर देव के बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखी जा रही है सूप, दउरा, फल और पूजा के सामग्री की दुकानें सज चुकी है, शारदा सिन्हा और अन्य लोक गायक को के गीतों से पूरा वातावरण भक्ति में होते दिख रहा है प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं से अपील की है कि घाटों की सुरक्षा नियमों का पालन करें और गहरे पानी में न जाए क्योंकि अक्सर देखा जाता है कि गहरे पानी में जाने से श्रद्धालु घटना के शिकार हो जाते हैं।