अब छोटे वीडियो देखकर खोजे जाएंगे OTT शो? Zee5 का नया फीचर क्या बदल सकता है
क्या आने वाले समय में छोटे वीडियो और रील्स तय करेंगे आपके पसंदीदा ओटीटी शोज? जानिए ज़ी5 और गूगल क्लाउड के नए एआई फीचर से मनोरंजन जगत में होने वाले बड़े बदलाव की रिपोर्ट।
Updated Oct 07 2026 07:48 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
आज अगर हमें कोई नया OTT शो देखने को मिलता है तो ये जरूरी नहीं है कि हम पहले ही उसका पूरा ट्रेलर देख लें। कई बार रील और शॉर्ट वीडियो भी हमारा ध्यान आकर्षित करता है और हमें शो के बारे में जानने के लिए उत्सुक कर देता है।
लोगों की ये बदलती आदत अब OTT प्लेटफॉर्म के लिए भी काफी महत्वपूर्ण बात बन गई है। Zee5 और Google Cloud की सहायता से एक नए फीचर की घोषणा की गई है। ये फीचर लंबे वीडियो के खास और दिलचस्प हिस्सों को चुनकर उन्हें छोटे वीडियो में कन्वर्ट कर सकता है। इससे किसी भी शो के खास हिस्सों को छोटे वीडियो के रूप में दर्शकों तक पहुंचाया जा सकता है।
यह फीचर छोटा सा बदलाव लगता है
यह बदलाव देखने में काफी छोटा लग सकता है, पर इसमें दर्शकों की बदलती आदत भी दिखती है क्योंकि यह बताता है कि लोग अब वीडियो कंटेंट किस तरीके से देखना पसंद कर रहे हैं।
लोग छोटे वीडियो से शुरुआत क्यों करते हैं?
आजकल बहुत से लोग मनोरंजन के लिए पहले क्लिप्स या शॉर्ट्स देखना पसंद करते हैं। हर समय उनके मोबाइल पर नए वीडियो आते रहते हैं। ऐसे में बहुत से लोग लंबे शो को शुरू करने से पहले ये जानना चाहते हैं कि उस शो में क्या चीज उनके लिए खास है।
एक छोटा सा रील या वीडियो उन्हें इसका अंदाजा दे सकता है। मान लीजिए किसी एक शो का कोई मजेदार या भावुक सीन सोशल मीडिया पर दिखाई देता है। तो ये चीज खुद-ब-खुद दर्शक को सोच में डाल देती है कि आखिर इस कहानी में आगे क्या हुआ होगा। और ये छोटी सी जिज्ञासा उन्हें पूरा शो देखने के लिए प्रेरित कर सकती है।
OTT के लिए यह क्यों जरूरी है?
OTT प्लेटफॉर्म पर बहुत अधिक कंटेंट मौजूद है। लेकिन दर्शकों के पास हर फिल्म और शो देखना असंभव है। ऐसे में उनका ध्यान खींचना आसान नहीं है। अगर किसी व्यक्ति के सामने एक साथ बहुत सारे शो और फिल्मों के विकल्प आ जाते हैं तो, वो हर शो का पहला एपिसोड देखने का समय नहीं निकाल सकता है।
ऐसे में छोटा वीडियो दर्शकों को शो की पहली झलक और परिचय देने का काम कर सकता है। दर्शक बहुत कम सेकंड में कहानी, किरदार या शो के माहौल की थोड़ी जानकारी ले सकता है। अगर उसे ये पसंद आता है तो वह पूरा शो देखने का फैसला कर सकता है। इस तरीके के शॉर्ट वीडियो सिर्फ कुछ सेकंड का मनोरंजन नहीं हैं। ये दर्शक को पूरे कंटेंट तक पहुंचाने का एक रास्ता भी बन सकते हैं।
क्या इससे देखने की आदत बदल जाएगी?
अभी ये कहना सही नहीं होगा कि लोग छोटे वीडियो को देखकर ही OTT शो चुनेंगे। लेकिन उनके देखने की आदत में ये बदलाव जरूर दिखाई दे रहा है। पहले के समय में हम किसी शो के बारे में अपने दोस्तों या रिश्तेदारों से सुनते थे, TV पर विज्ञापन या उसके ट्रेलर पर निर्भर रहते थे। अब सोशल मीडिया इसमें भी बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है। कई बार लोग किसी शो का नाम जानने से पहले उसका एक छोटा सा सीन देख लेते हैं। AI की सहायता से लंबे वीडियो में से खास और दिलचस्प हिस्सों को पहचान कर उन्हें छोटे वीडियो के फॉर्मेट में बदलना आसान हो सकता है। दर्शकों के लिए इसका ये फायदा हो सकता है कि उन्हें काफी नए शोज़ खोजने का एक नया और आसान तरीका मिल जाए।
लेकिन उसके साथ एक सवाल भी उठता है कि क्या छोटे वीडियो देखने की आदत लोगों को लंबे कंटेंट से दूर करेगी या उन्हें पूरा शो देखने के लिए प्रेरित करेगी। इसमें दोनों चीजें संभव हो सकती हैं।
अगर छोटा वीडियो सिर्फ ध्यान खींचने और आकर्षित करने के लिए इस्तेमाल होता है तो, दर्शक कुछ समय बाद अगले वीडियो पर भी जा सकता है। लेकिन अगर वह कहानी के बारे में अपने दिमाग में सवाल पैदा करता है, तो ऐसा हो सकता है कि दर्शक पूरा शो देखने की भी कोशिश करे।
हो सकता है कि OTT की दुनिया में अगला बड़ा बदलाव यही है कि दर्शक को पूरा शो दिखाने से पहले उसे शो की कहानी की छोटी सी झलक दिखाना। सवाल सिर्फ यह नहीं है कि कौन सा शो कितना अच्छा है, अब सवाल यह भी है कि किस प्रकार का छोटा वीडियो हमें शो को देखने के लिए रोक सकता है।