Google Search Console में Social Media Account कैसे Add करें? जानें नया Platform Properties फीचर

Google Search Console के नए Platform Properties फीचर से Instagram, YouTube, X और TikTok अकाउंट जोड़कर Search Queries, Clicks, Impressions और Posts की Performance ट्रैक करने का तरीका जानें।

Google Search Console में Social Media Account कैसे Add करें? जानें नया Platform Properties फीचर

Updated Jul 21 2026 05:58 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

गूगल ने कंटेंट क्रिएटर, ब्लॉगर और डिजिटल मार्केटर के लिए बड़ी अपडेट लेकर आई है। गूगल अपने लोकप्रिय टूल Google Search Console (GSC) में एक नया अपडेट जारी करते हुए प्लेटफॉर्म प्रॉपर्टीज फीचर को ऐड किया है।

अब तक गूगल सर्च काउंसिल का इस्तेमाल वेबसाइट का ट्रैफिक, कीवर्ड्स और टेक्निकल खामियां देखने के लिए किया जाता था। लेकिन अब आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट Instagram, YouTube, X (Twitter) और TikTok को भी इसमें जोड़कर ट्रैक कर सकते हैं।

Ads


गूगल को क्यों पड़ा यह नया अपडेट लाना?

पहले की अपेक्षा अब लोग इंटरनेट पर कंटेंट देखने और पढ़ने के लिए केवल गूगल पर जाकर टेक्स्ट आर्टिकल नहीं देखते और पढ़ते हैं, बल्कि वे शॉर्ट रील्स, यूट्यूब वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट्स से जानकारी प्राप्त करते हैं।

गूगल सर्च टीम के अनुसार वेबसाइट का सीधा मुकाबला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ हो रहा है। यही वजह है कि गूगल ने सर्च रिजल्ट में दिखने वाली सोशल मीडिया पोस्ट को पूरी तरह ट्रैक करने के लिए यह फीचर क्रिएटर्स को उपलब्ध कराया है।

Ads


सर्च कंसोल के इस नए फीचर में आपको क्या-क्या मिलेगा?

  1. सर्च कीवर्ड्स का पता चलेगा (Search Queries): लोग गूगल पर क्या लिखकर सर्च कर रहे हैं, जिससे आपकी इंस्टाग्राम रील्स या यूट्यूब वीडियो उन तक पहुँच रही है—यह डेटा आपको आसानी से दिखेगा।
  2. ऑर्गेनिक ट्रैफिक रिपोर्ट (Clicks & Impressions): गूगल सर्च और Discover सेक्शन से आपके सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कुल कितने क्लिक्स आ रहे हैं, इसकी सटीक रिपोर्ट मिलेगी।
  3. 'Pages' की जगह दिखेगा 'Posts': सर्च कंसोल में वेबसाइट्स के लिए जहाँ 'Pages' का विकल्प आता था, वहीं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए अब 'Posts' का डेटा दिखाई देगा।
  4. अचीवमेंट्स टैब (Achievements): हर महीने आपके सोशल मीडिया कंटेंट ने गूगल सर्च पर कितना बेहतर प्रदर्शन किया, इसका डेटा भी देखने को मिलेगा।


Google Search Console में अपना Social Media Account कैसे जोड़ें?

अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स को सर्च कंसोल से कनेक्ट करने की प्रक्रिया बेहद आसान है:

  • स्टेप 1: सबसे पहले अपने ब्राउज़र में Google Search Console ओपन करें।
  • स्टेप 2: बाईं ओर (Left menu) ऊपर दिख रहे 'Add Property' बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: यहाँ आपको Website के नीचे Platform Properties के तहत Instagram, YouTube, X और TikTok के विकल्प दिखेंगे।
  • स्टेप 4: आप जिस प्लेटफॉर्म को जोड़ना चाहते हैं, उसे चुनें और अपना यूजरनेम/पासवर्ड डालकर अकाउंट को ऑथराइज़ (Allow) करें।
  • स्टेप 5: प्रोसेस पूरा होने के लगभग 24 से 48 घंटे के भीतर आपका सोशल डेटा सिंक होकर कंसोल में दिखाई देने लगेगा।

बस आपको ध्यान यह रखना है कि आप जिस सोशल मीडिया अकाउंट को कनेक्ट कर रहे हैं खासकर यूट्यूब चैनल को गूगल सर्च काउंसिल से कनेक्ट कर रहे हैं तो चैनल और Google Search Console में उपयोग की गई Google Account (Gmail) ID एक ही होनी चाहिए।

Ads