KKR vs LSG IPL 2026: ईडन गार्डन्स में कोलकाता और लखनऊ की भिड़ंत, जानें कैसी होगी Playing 11 और पिच रिपोर्ट
IPL 2026 के 15वें मैच में KKR और LSG के बीच टक्कर। जानें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और हेड-टू-हेड आंकड़े। क्या कोलकाता दर्ज करेगी पहली जीत?
Apr 09 2026 08:09 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Kolkata, West Bengal, India
IPL 2026 Match 15 Preview: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वें सीजन का 15 व मुकाबला आज (9 अप्रैल 2026) कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जॉइंट्स (Kolkata Knight Riders vs Lucknow Super Giants) के बीच समय अनुसार शाम 7:30 से ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुरू होगा। एक तरफ कोलकाता की टीम अपनी पहली जीत की तलाश में जुड़ी है तो वहीं दूसरी तरफ ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ की टीम अपनी जीत को बरकरार रखना चाहेगी।
Pitch Report: कैसी होगी ईडन गार्डन्स की पिच? (Eden Gardens Pitch Report)
कोलकाता टीम के लिए ईडन गार्डन्स (Eden Gardens Cricket Stadium Kolkata) का मैदान हमेशा बल्लेबाजों के लिए मददगार रहा है। यहां की आउटफील्ड काफी तेज है जिसका फायदा पावर प्ले में उठाया जा सकता है। हालांकि शाम के समय गिरने वाली ओस (Dew Factor) का फायदा गेंदबाजी करने वाली टीम उठा सकती है। तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग मिलने की संभावना ज्यादा होगी।
KKR vs LSG: हेड-टू-हेड आंकड़े (Head to Head Record)
अगर दोनों टीमों के इतिहास की बात करें तो लखनऊ सुपरजाइंट्स का पलाड़ा कोलकाता नाइट राइडर्स के ऊपर भारी पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। दोनों टीम ने टोटल 7 मैच खेले हैं, जिसमें लखनऊ की टीम चार मैच जीती है और कोलकाता की टीम ने 3 मैच में ही जीत हासिल किया है।
KKR vs LSG Probable Playing 11
Kolkata Knight Riders (KKR): फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, नवीन-उल-हक।
Lucknow Super Giants (LSG): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, आवेश खान, यश ठाकुर।
मैच प्रेडिक्शन: कौन जीतेगा आज का मैच? (KKR vs LSG Dream11 Prediction)
अगर जीत के आंकड़ों के अनुसार देखा जाए तो लखनऊ सुपर जॉइंट्स की संतुलन थोड़ा बेहतर नजर आ रहा है, मोहम्मद शमी की वापसी से लखनऊ टीम की गेंदबाजी मजबूत हो चुकी है। लेकिन कोलकाता टीम को उनके होम ग्राउंड पर हराना आसान काम नहीं होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम मेंरिंकू सिंह और सुनील बैरन मैच के रुख को कभी भी पलट सकते हैं।