BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

बिहार लोक सेवा आयोग ने 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

Updated Sep 12 2026 11:11 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: यदि आप भी बिहार में शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है बिहार लोक सेवा आयोग ने राज्य के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती के लिए TRE 4.0 (शिक्षक नियुक्ति परीक्षा - चौथा चरण) के तहत प्रदेश भर में कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं 


BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: Overview

  • आयोग का नाम: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
  • विज्ञापन संख्या: Advt. No. 14/2026
  • पद का नाम: स्कूल शिक्षक (PRT, TGT, PGT)
  • कुल रिक्तियां: 32,388 पद
  • आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 21 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन 
  • आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in


वर्ग-वार (Level-Wise) पद वितरण

  • प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5): 3,847 पद
  • मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8): 8,563 पद
  • माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 से 10): 3,877 पद
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11 से 12): 16,101 पद


आवेदन शुल्क (Application Fee)

BPSC TRE 4.0 भर्ती 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों को ₹100 भुगतान करना होगा आप इस भर्ती में आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, तत्काल भुगतान सेवा, कैश कार्ड आदि के माध्यम से कर सकते हैं

Ads


आयु सीमा (Age Limit as on 01/08/2026)

  • प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय (1-8) के लिए न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक (9-12) के लिए न्यूनतम आयु:21 वर्ष
  • अनारक्षित (पुरुष) के लिए अधिकतम आयु: 37 वर्ष
  • अनारक्षित (महिला) / BC / EBC के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • SC / ST (पुरुष एवं महिला) के लिए अधिकतम आयु: 42 वर्ष


शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • कक्षा 1-5 (PRT) के लिए शैक्षणिक योग्यता: 12वीं (50% अंकों के साथ) + D.El.Ed/B.El.Ed और CTET / BTET Paper-1 उत्तीर्ण।
  • कक्षा 6-8 (Middle) के लिए शैक्षणिक योग्यता: स्नातक + B.Ed / D.El.Ed और CTET / BTET Paper-2 उत्तीर्ण।
  • कक्षा 9-10 (TGT) के लिए शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में स्नातक + B.Ed और STET Paper-1 उत्तीर्ण।
  • कक्षा 11-12 (PGT) के लिए शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषय में स्नातकोत्तर (Post Graduation) + B.Ed और STET Paper-2 उत्तीर्ण।


आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा। 
  • अब आपको होमपेज पर BPSC TRE 4.0 Online Application Link पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद One Time Registration प्रक्रिया पूरी करना होगा और यूजर आईडी के साथ पासवर्ड जनरेट करें।
  • प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
  • मांगी गई सभी शैक्षणिक जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें।
  • अब आप आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान कर Submit बटन पर क्लिक करें और प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रखें।


महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)