लद्दाख में भारत-चीन सीमा पर पर्यटकों के मोबाइल में अचानक बदला समय, एक्टिव हुआ 'चाइना स्टैंडर्ड टाइम'
LAC Automatic Time Zone Change: भारत-चीन सीमा (LAC) लद्दाख में बाइकर्स के मोबाइल फोन का टाइम जोन अचानक बदलकर 'चाइना स्टैंडर्ड टाइम' (CST) हो गया।
Updated Jun 18 2026 01:27 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
China Standard Time in Ladakh: भारत और चीन के वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास घूमने गए कुछ मोटरसाइकिल सवार पर्यटकों के मोबाइल फोन में एक हैरान करने वाली घटना हो गई। भारतीय सीमा के भीतर खड़े इन सभी पर्यटकों के मोबाइल फोन का टाइम अचानक बदलकर चाइना स्टैंडर्ड टाइम (CST) हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, यह घटना लद्दाख के एक सीमावर्ती इलाके की बताई जा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि जब एक बाइकर अपने मोबाइल फोन का टाइम चेक करता है तो उसके फोन में अचानक समय बदल जाता है। जब उसे यह अजीब लगा तो अपने साथी के फोन में भी टाइम बदला हुआ पाता है और वहां नोटिफिकेशन में साफ शब्दों में लिखा हुआ है:
"Your time zone changed. You're now in China Standard Time (GMT +08:00)" (आपका टाइम जोन बदल गया है। अब आप चाइना स्टैंडर्ड टाइम में हैं।)
भारतीय सीमा के भीतर खड़े बाइकर्स के मोबाइल फोन का टाइम जोन खुद-ब-खुद बदलकर 'चाइना स्टैंडर्ड टाइम' (CST) हो गया। फोन पर नोटिफिकेशन आया: "Your time zone changed. You're now in China Standard Time."#IndiaChinaBorder #Ladakh #LAC #PanthalassaNews #BreakingNews #TechSecurity pic.twitter.com/3gdfgyaGlF
Ads— Panthalassa News 🇮🇳 (@panthalassanews) June 18, 2026
दोनों देशों के पहाड़ों के बीच फंसा नेटवर्क
वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति चारों तरफ कैमरे को घुमाकर आसपास के इलाके को दिखाता है और कहता है कि वह लोग इस समय भारतीय सड़क पर खड़े हैं और सड़क के दाएं और दिखने वाली बर्फीली चोटियां और पहाड़ चीन सीमा के अंतर्गत आते हैं।
वीडियो रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति का मानना है कि चीन सीमा से बेहद करीब होने के कारण उउनके मोबाइल फोन ने चीन का सैटेलाइट नेटवर्क पकड़ लिया है जिसकी वजह से फोन का समय ऑटोमेटिक बदल गया है।