बैंकॉक पब में भीषण आग: 27 लोगों की मौत, 67 घायल, मची अफरा-तफरी

Bangkok Pub Fire में 27 लोगों की मौत और 67 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। बैंकॉक के नाइट पब में देर रात लगी भीषण आग के बाद दमकल और बचाव दल ने कई घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, जबकि प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

बैंकॉक पब में भीषण आग: 27 लोगों की मौत, 67 घायल, मची अफरा-तफरी

Updated Jul 13 2026 06:54 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Thailand

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में रविवार की देर रात एक नाइट पब में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है और 67 लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार पब में आग इतनी तेजी से फैली कि वहां पर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के लिए समय नहीं मिल पाया। कुछ ही मिनट में पूरा परिसर धुएं और आग की लपटों में आ गया। इसके बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग अपनी जान बचाने के लिए पब के मुख्य द्वार की ओर दौड़े, जबकि कुछ लोगों ने अन्य वैकल्पिक रास्तों से बाहर निकलने की कोशिश की।

Ads


वायरल वीडियो में दिखीं आग की ऊंची लपटें, काले धुएं से घिरा आसमान 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैंकाक के उत्तरी इलाके में स्थित पब के मुख्य द्वार से आग की लपटें तेजी से निकल रहे हैं और वहां पर मौजूद लोग इस घटना का वीडियो बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पूरा आसमान काला धुआं से फैल गया था।


आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचे और कई दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया जो कई घंटे तक जारी रहा।


थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने लिया घटनास्थल का जायजा 

थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चर्नविराकुल ने घटनास्थल पर पहुंचकर वहां का जायजा लिया और मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Ads

प्रधानमंत्री ने बताया कि आग लगने के मुख्य कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, फिलहाल इस मामले को शॉर्ट सर्किट होने के संभावनाओं से जांच किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों का कहना है की जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की मुख्य वजह का पता चल सकता है।