MI Vs KKR Match Scorecard: कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से रौंदा, मुंबई इंडियंस शर्मनाक हार के बाद प्लेऑफ से बाहर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर 13 मैचों में 13 कर ली है। मुंबई ने KKR को 148 रनों का लक्ष्य दिया था। जी से कोलकाता की टीम ने19 ओवर में ही पूरा कर लिया। ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता में हुए कल के इस मैच में मुंबई इंडियंस अपनी हार के बाद इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

MI Vs KKR Match Scorecard: कोलकाता ने मुंबई को 4 विकेट से रौंदा, मुंबई इंडियंस  शर्मनाक हार के बाद प्लेऑफ से बाहर

Updated May 21 2026 05:05 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Kolkata, West Bengal, India

MI vs KKR IPL 2026 Result: आईपीएल 2026 के 65वें मुकाबले में कल रात (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर मुंबई इंडियंस (MI) को 4 विकेट से हरा दिया। इस रोमांचक जीत के बाद कोलकाता ने खुद को प्लेऑफ की रेस में और मजबूत कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर केवल 147 रन बना पाई थी। जवाब में KKR ने 18.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।


KKR vs MI Scorecard: गेंदबाजों ने रखी जीत की नींव

ईडन गार्डन स्टेडियम कोलकाता में खेले गए कल के मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। स्टेडियम की पिच पर नमी और आसमान में छाए बादलों का फायदा KKR के गेंदबाजों ने जमकर उठाया। जिसका नतीजा यह निकला की कोलकाता ने मुंबई के टॉप ऑर्डर को ताश के पत्तों की तरह बिखेर दिया और पावरप्ले के अंदर ही 41 रन पर 4 विकेट गिरा दिए। 

Ads


मुंबई इंडियंस (MI) की बल्लेबाजी का लेखा-जोखा

  • हार्दिक पंड्या (कप्तान): 26 रन (27 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का)
  • कॉर्बिन बॉश: 32* रन (18 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के)
  • तिलक वर्मा: 20 रन (32 गेंद, 1 छक्का)
  • रोहित शर्मा: 15 रन (13 गेंद, 2 छक्के)
  • कुल स्कोर: 147/8 (20 ओवर)


कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की धारदार गेंदबाजी

  • कैमरन ग्रीन: 3 ओवर, 23 रन, 2 विकेट
  • सौरभ दुबे: 4 ओवर, 34 रन, 2 विकेट
  • कार्तिक त्यागी: 4 ओवर, 37 रन, 2 विकेट
  • सुनील नरेन: 4 ओवर, 13 रन, 1 विकेट (सबसे किफायती)


मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल की सूझबूझ से पार पाई कोलकाता

मुंबई इंडियंस के द्वारा बनाए गए 148 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी KKR की टीम शुरुआत में अच्छी प्रदर्शन नहीं रही। इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए फिन एलन पहले ओवर में आउट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे और कैमरन ग्रीन भी ज्यादा समय तक मैदान पर ज्यादा समय नहीं टिक सके। जिससे स्कोर 54/3 हो गया और मैच फंसता हुआ नजर आने लगा। 

KKR की इस मुश्किल स्थिति में मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने अपनी साझेदारी में 64 रनों का आंकड़ा खड़ा किया जो मुंबई इंडियंस के लिए भारी साझेदारी साबित हुई। मनीष पांडे ने 33 गेंद में 6 चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। तो वहीं, रोवमैन पॉवेल ने 30 गेंदों में 40 रनों आकड़ा बनायें, जिसमें 4 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

Ads


Points Table का गणित: KKR की उम्मीदें बरकरार

इस जीत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों में 13 अंक हो गए हैं, जो पंजाब किंग्स (PBKS) के बराबर पहुंच गई है। KKR को प्लेऑफ के टॉप 4 में जगह बनाने के लिए रविवार को दिल्ली कैपिटल (DC) के खिलाफ होने वाले मैच हर हाल में बड़े अंतर से जीतना होगा। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस इस हार के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।