गाय के गोबर से चलेगी Maruti Swift! बिना पेट्रोल-डीजल के देगी दमदार माइलेज, देखें सुजुकी की नई तकनीक
मारुति स्विफ्ट अब हाइड्रोजन और गोबर (Biogas) से चलेगी! जानें सुजुकी की नई Hydrogen ICE टेक्नोलॉजी और इसके दमदार पावर व परफॉर्मेंस के बारे में पूरी जानकारी।
Updated May 09 2026 04:41 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Maruti Suzuki Swift भारतीय लोगों की पहली पसंद रही है। स्विफ्ट अब एक नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है, जिसकी कल्पना करना मुश्किल था। हाल में ही ऑस्ट्रिया में आयोजित वियना मोटर सिम्पोजियम 2026 में सुजुकी ने Swift Hydrogen ICE मॉडल को पेश किया है, जिसे देखकर सबके होश उड़ गए।
यह कार ना तो पेट्रोल से चलेगी, ना ही डीजल से और ना ही इसे बिजली से चार्ज करने की जरूरत है। ज्यादातर कारों में आपने देखा होगा कि हाइड्रोजन से बिजली बनाकर मोटर चलती है, लेकिन सुजुकी की नई स्विफ्ट में हाइड्रोजन डायरेक्ट इंजेक्शन' (DI) सिस्टम लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: BMW ₹4.70 लाख की कीमत और धांसू फीचर्स के साथ मचाएगी तहलका
क्या है यह नई टेक्नोलॉजी? (Hydrogen ICE)
इस टेक्नोलॉजी की मदद से इंजन के अंदर पेट्रोल की जगह डायरेक्ट हाइड्रोजन गैस को जलाया जाता है। इस इंजन में 1.4 लीटर, 4-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जिसे सुजुकी ने ऑस्ट्रियाई कंपनी AVL के साथ मिलकर बनाया है। इस इंजन की खास बात यह है कि इसमें हाइड्रोजन जलने पर साइलेंसर में धुएं के बजाय पानी निकलता है, जिससे प्रदूषण भी नहीं होता है।
गाय के गोबर (Biogas) से भी चलेगी कार!
मारुति सुजुकी हाइड्रोजन के अलावा भारत में बायोगैस पर भी बड़ा दांव लगा रही है। यानी कि, यह कार अब हाइड्रोजन के अलावा बायोगैस से भी चलेगी। जिसके लिए सुजुकी ने भारत सरकार और बनास डेयरी के साथ हाथ मिलाया है, ताकि गाय के गोबर से बायोगैस बनाई जा सके और इससे कार को चलाया जा सके।
स्विफ्ट के सीएनजी मॉडल को बिना किसी बड़े बदलाव के बायोगैस से चलने की तैयारी है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी।
यह भी पढ़ें: अब नहीं चलेगा 'धायं-धायं' वाला साइलेंसर, हो जाइए सावधान नहीं तो जेब हो जाएगी ढीली
पावर और परफॉर्मेंस (Petrol से भी दमदार!)
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिना पेट्रोल के यह कार परफॉर्मेंस में भी कोई कमी नहीं छोड़ती है। ट्रायल के दौरान इसका पावर 100 kW, टॉर्क 220 Nm का आंकड़ा दर्ज किया है। जो पेट्रोल वाली स्विफ्ट की तुलना में लगभग 10 kW ज्यादा पावर और 20 Nm ज्यादा टॉर्क पैदा करती है। इसके अलावा इस कार में दो मोड भी दिए गए हैं, जिसमें माइलेज के लिए लीन मोड और ज्यादा पावर के लिए लैम्ब्डा मोड है।