पवन सिंह को भूल शादी करने जा रही हैं अक्षरा सिंह, बोलीं- ‘सिचुएशनशिप के दौर में मिला जीवनसाथी’
Akshara Singh Marriage: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह क्या जल्द दुल्हन बनने जा रही हैं? जानिए पवन सिंह से ब्रेकअप और सिचुएशनशिप के दौर पर क्या बोलीं अक्षरा सिंह।
Updated Jul 23 2026 10:09 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Akshara Singh Interview: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री और लेडी स्टार कही जाने वाली अक्षरा सिंह इन दिनों अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रही हैं। भोजपुरी में तहलका मचाने के बाद अब वह हिंदी सिनेमा की ओर कदम बढ़ा चुकी है। बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने के बाद अब वह श्रद्धा कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। हालांकि, अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ और शादी के बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में रहती है।
अक्षरा सिंह ने कुछ समय पहले बताया था कि वह प्यार में है। इसी को लेकर एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे प्यार और शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि यह बात यूं ही बोल दी थी, मुझे तो मेरी ऑडियंस से बेहद प्यार है, लेकिन किसी एक इंसान से प्यार करने का समय किसके पास है? अक्षरा ने आजकल के दौर पर तंज करते हुए कहा कि आज लोग एक साथ दो-दो लोगों के साथ घूम रहे हैं, सच्चा प्यार करने वाला कोई एक इंसान बचा ही नहीं है। उन्हें कोई ऐसा सच्चा साथी मिल जाए, तो वह उसके लिए अपनी जान भी देने को तैयार है।
यह भी पढ़े: Akshara Singh को मिला पहला Best Actress Award, रवि किशन के छुए पैर
लेडी स्टार से शादी की योजना पर बात की गई, तो उन्होंने कहा कि शादी हमेशा उसी इंसान से करनी चाहिए जो आपका हाथ थाम कर चले और आपकी इज्जत करें। जिस दिन ऐसा इंसान मिल जाए, प्यार और शादी दोनों खूबसूरत हो जाएंगे। उनसे शादी को लेकर पूछा गया, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अभी तो लड़का ही नहीं मिल रहा है, आज के दौर में तो सिर्फ 'सिचुएशनशिप' चल रही है।
अक्षरा से जब पवन सिंह का जिक्र किया गया, तो उन्होंने कहा कि पवन सिंह अपनी जिंदगी में खूब तरक्की करें। एक वक्त था जब अक्षरा और पवन सिंह एक दूसरे के करीब थे, लेकिन पवन सिंह द्वारा ज्योति सिंह से शादी करने के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। आज अक्षरा अपने पुराने रिश्तों को भुलाकर जीवन में काफी आगे बढ़ चुकी है और अपने काम से नया आयाम छू रही हैं।