पार की हद, की गंदी हरकत?, काजल राघवानी ने पवन सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
Kajal Raghwani Pawan Singh Controversy: काजल राघवानी ने पवन सिंह पर बिना बताए किसिंग सीन कराने और वल्गर बर्ताव के गंभीर आरोप लगाए हैं। जानिए सेट विवाद और ट्रोलिंग पर क्या बोलीं काजल।
Updated Aug 21 2026 04:09 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
Kajal Raghwani vs Pawan Singh: इन दिनों सोशल मीडिया पर रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' जमकर बवाल मचा रहा है। इस शो में भोजपुरी सितारों ने अपनी निजी जिंदगी और पेशेवर जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। इसी बीच, पावर स्टार पवन सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री काजल राघवानी ने कई बड़े और गंभीर आरोप लगाए हैं।
काजल ने बयां किया अपना दर्द
काजल राघवानी शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस रानी चटर्जी से बातचीत के दौरान पवन सिंह पर निशाना साधते हुए नजर आईं। काजल ने रानी चटर्जी के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि वह जब इंडस्ट्री में नई-नई आई थीं, तब पवन जी ने उनके साथ ऐसा बर्ताव किया था जिसे रानी चटर्जी ने अश्लील (बहुत वल्गर) करार दिया है।
यह भी पढ़े: शादीशुदा एक्टर के प्यार में उजड़ी जिंदगी, जमीन पर पटक-पटककर मारा' Bhojpuri Actress ने रोते हुए बयां किया दर्द
किसिंग सीन विवाद और सेट छोड़ने का मामला
एक्ट्रेस ने पहली बार पवन सिंह पर आरोप नहीं लगाया है। इससे पहले भी उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि ‘कैसे हो जाला प्यार’ फिल्म के सेट पर उन्हें बिना सूचना दिए अचानक किसिंग सीन के लिए तैयार किया गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इस सीन को करने से इनकार कर दिया था, तो पवन सिंह सेट छोड़कर चले गए थे और इतना ही नहीं, उन्होंने मैसेज कर बताया था कि आगे उनके साथ काम नहीं करेंगे।
नाराज थे फिर भी सपोर्ट किया
हालांकि काजल ने पवन सिंह पर आरोपों के साथ-साथ दूसरे पहलू का जिक्र करते हुए बताया कि पवन सिंह ने हमेशा उन्हें एक तरफ से सपोर्ट भी दिया है। पवन सिंह ने फोन कर एक्ट्रेस को कहा था कि मैं तुमसे गुस्सा जरूर हूं, लेकिन जब भी तुझे किसी चीज की जरूरत हो तो बताना, मैं हमेशा तेरे साथ हूं।
यह भी पढ़े: पवन सिंह का झलका दर्द, कहा- 'जिसे चाहा वो मिला नहीं', डेढ़ साल में बोला था I Love You
सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग
इन बयानों के बाद काजल राघवानी की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हो रही है। यूजर्स और फैंस कमेंट कर पूछ रहे हैं कि आखिरकार काजल ने उस वक्त यह बात क्यों नहीं बोली, अब इतने समय बाद बोलकर क्या साबित करना चाहती हैं?
आम्रपाली दुबे भी कर चुकी हैं टिप्पणी
काजल राघवानी ही नहीं, बल्कि भोजपुरी की एक और शीर्ष अभिनेत्री आम्रपाली दुबे भी पवन सिंह को लेकर कह चुकी हैं कि वो लड़कियों के बहुत शौकीन हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तमाम आरोपों और दावों पर पावर स्टार पवन सिंह की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है।