Sana Makbul Crush Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर पर आया सना मकबूल का दिल, क्रिकेटर संग डेट पर जाने की जताई इच्छा

बिग बॉस OTT 3' की विजेता सना मकबूल ने अपनी लव लाइफ को लेकर की बड़ा खुलासा। भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर पर क्रश है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

Sana Makbul Crush Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर पर आया सना मकबूल का दिल, क्रिकेटर संग डेट पर जाने की जताई इच्छा

Updated May 23 2026 02:03 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

Sana Makbul on Shreyas Iyer: बिग बॉस OTT 3 की विनर और जानी-मानी अभिनेत्री सना मकबूल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही के एक इंटरव्यू में सना ने अपनी लव लाइफ और शादी को लेकर खुलकर बात की है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।


क्रिकेटर श्रेयस अय्यर पर है क्रश 

फिलहाल, सना ने बताया कि वह अभी सिंगल हैं और अपनी जिंदगी में किसी खास का इंतजार कर रही हैं। बातचीत के दौरान जब उनके क्रश के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का नाम लिया। सना ने मुस्कुराते हुए स्वीकार किया कि उन्हें श्रेयस पर क्रश है और वह उनके साथ डेट पर जाना बेहद पसंद करेंगी। 

Ads


Read: लवीना टंडन का कास्टिंग काउच पर बड़ा खुलासा, बोलीं- 'रोल के लिए समझौता मंजूर नहीं'


इंटरफेथ मैरिज पर दी अपनी राय 

इसके अलावा, उनसे इंटरव्यू में शादी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बेहद सुलझा हुआ जवाब दिया। सना ने कहा कि उन्हें दूसरे धर्म के इंसान से शादी करने में कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनकी एक साफ शर्त है कि सामने वाले इंसान को उनके धर्म, संस्कृति और मूल्यों को समझना और सम्मान देना होगा। सना का यह बयान और स्पष्ट अंदाज उनके फैंस के बीच काफी चर्चा बटोर रहा है।