सीवान में किशोरी से हैवानियत, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को दबोचा

Siwan Crime News: मैरवा में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

सीवान में किशोरी से हैवानियत, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी युवक को दबोचा

Updated Aug 05 2026 11:42 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Siwan, Bihar, India

बिहार के सिवान जिले के मैरवा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक गांव में किराए के मकान में रहने वाला एक युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद हरकत में आते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक पीड़ित परिवार के पास ही किराए के मकान में रहता था। आरोप है कि वह सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे पीड़िता के मकान में घुस गया और अंधेरे का फायदा उठाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने किसी तरह हिम्मत जुटाकर शोर मचाया, तो घर के अन्य सदस्य जाग गए। परिजनों को आते देख आरोपी मौके का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया।

Ads

यह भी पढ़े: स्कूल जाते समय छात्रा को बाइक पर बैठाया, फिर चाचा और दोस्त ने की हैवानियत


पीड़ित परिवार ने बताया कि घटना के बाद से आरोपी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा था, इसी वजह से पूरा परिवार डरा और सहमा हुआ था। लेकिन परिजनों ने मंगलवार को तुरंत मैरवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ सख्त कदम उठाने तथा परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की।


आवेदन मिलते ही मैरवा पुलिस तुरंत हरकत में आई और संदिग्ध ठिकानो पर लगातार छापेमारी कर आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरौली थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सूरज मद्देशिया के रूप में हुई है।

Ads