RRB Station Master Recruitment 2026: नई नोटिफिकेशन, बदला हुआ एग्जाम पैटर्न और पूरी जानकारी
आरआरबी स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 का नया नोटिफिकेशन जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। इस साल परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए गए हैं, जिसमें सिंगल सीबीटी और अपडेटेड सिलेबस शामिल हैं। योग्यता, सैलरी और वैकेंसी की पूरी जानकारी के लिए लेख पढ़ें।
Updated Oct 08 2026 02:18 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
एक बड़ी खबर सामने आई है, स्टेशन मास्टर बनने की तैयारी कर रहे छात्र और छात्र के लिए यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण अपडेट है। 2026-27 में स्टेशन मास्टर की भर्ती के नियम और एग्जाम पैटर्न में काफी बदलाव किए गए हैं।
अलग नोटिफिकेशन
अब एक बड़ा बदलाव यह है कि अब स्टेशन मास्टर की भर्ती एनटीपीसी के द्वारा नहीं की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने 2026 से इस पद के लिए अलग से नोटिफिकेशन निकालने का फैसला किया है।
वैकेंसीज और डेट्स
रेलवे ने अभी यह नहीं जाहिर किया है कि कुल कितने वैकेंसीज होंगे। रिपोर्ट्स के हिसाब से 500 से ज्यादा पोस्ट्स होने की उम्मीद है।
एक्सपेक्टेड नोटिफिकेशन डेट
अभी के लेटेस्ट अपडेट्स के हिसाब से, नोटिफिकेशन अक्टूबर के तीसरे हफ्ते जाहिर होने की काफी उम्मीद है। नवंबर में एप्लीकेशन प्रोसेस की शुरुआत हो सकती है। पर अभी की अपडेट्स के हिसाब से फाइनल डेट्स नोटिफिकेशन आने के बाद ही पता चलेगी।
नया एग्जाम पैटर्न
अभी के नए अपडेट के हिसाब से अब कैंडिडेट्स को पुराने पैटर्न की तरह 2 सीबीटी नहीं देने होंगे। पर अब 2026 से सिर्फ एक सीबीटी होगा।
मार्क्स और समय
अबसे नए सीबीटी टोटल 100 मार्क्स का होगा और इसको पूरा करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।
तीन सेक्शन्स
परीक्षा में तीन सेक्शन्स होंगे - बेसिक साइंस, मैथमेटिक्स, एनालिटिकल कैपेबिलिटी, लॉजिकल कैपेबिलिटी और मेंटल रीजनिंग से प्रश्न मिलेंगे। इन सबको को मिल कर पेपर टोटल 100 मार्क्स का होगा।
जनरल अवेयरनेस
एक महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अबसे नए एग्जाम पैटर्न में जनरल अवेयरनेस के लिए अलग सेक्शन नहीं होगा।
महत्वपूर्ण विषयों का सिलेबस
- मैथमेटिक्स: मैथमेटिक्स में छात्रों परसेंटेज, रेश्यो, एवरेज, प्रॉफिट एंड लॉस, टाइम, स्पीड एंड डिस्टेंस, ज्योमेट्री, अलजेब्रा, ट्रिगोनोमेट्री, प्रोबेबिलिटी और स्टैटिस्टिक्स जैसे टॉपिक्स पर काफी फोकस करना होगा।
- बेसिक साइंस: साइंस के सेक्शन में, वर्क, यूनिट्स एंड मेजरमेंट्स, एनर्जी एंड पावर, हीयर, फ्रिक्शन, टेम्परेचर, हीट, इलेक्ट्रिसिटी और सिंपल मशीन्स जैसे टॉपिक्स छात्रों को पढ़ने होंगे।
- डेटा एनालिसिस: अबसे डेटा एनालिसिस भी एग्जाम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होगा। इसमें चार्ट्स, टेबल्स, पाई चार्ट्स और वेन डायग्राम्स जैसे प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
- लॉजिकल कैपेबिलिटी: लॉजिकल कैपेबिलिटी के पार्ट में। ब्लड रिलेशन्स, सिलॉजिज्म, अजम्प्शन्स, फैमिली ट्री, क्लॉक्स, कैलेंडर्स और लॉजिक-बेस्ड पजल्स जैसे टॉपिक्स भी शामिल रहेंगे।
- रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन: नए और अपडेटेड सिलेबस के हिसाब से रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन को भी स्थान दी गई है। साइंस, हिस्ट्री, सोसाइटी, लिटरेचर, टेक्नोलॉजी, एनवायरनमेंट और कल्चर जैसे टॉपिक्स भी पूछे जा सकते हैं।
सीबीएटी और सिलेक्शन प्रोसेस
- सीबीएटी: सीबीटी होने के बाद क्वालिफाइड कैंडिडेट्स को सीबीएटी यानी कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा। सीबीटी में क्वालिफाइंग मार्क्स प्राप्त करने वाले कैंडिडेट्स को इस एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- 1:8 रेश्यो: सीबीएटी एग्जाम के लिए कैंडिडेट्स को 1:8 के रेश्यो में सेलेक्ट किया जा सकता हैं। इसका मतलब यह है कि एक वैकेंसी के लिए लगभग 8 कैंडिडेट्स को एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जा सकता।
- फाइनल मेरिट: फाइनल सिलेक्शन लिस्ट में सीबीटी मार्क्स का मैक्सिमम वेटेज रहेगा जो कि 70% है और सीबीएटी के मार्क्स को 30% वेटेज दिया जाएगा।
- मेडिकल एंड डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सीबीएटी होने के बाद शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई करवाने होंगे और एक मेडिकल एग्जाम देना होगा।
एलिजिबिलिटी, एज लिमिट और सैलरी
- एलिजिबिलिटी: स्टेशन मास्टर पोस्ट के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। डिग्री किसी भी एक रिकॉग्नाइज्ड यूनिवर्सिटी से होनी चाहिए।
- एज लिमिट: स्टेशन मास्टर पोस्ट की रिक्रूटमेंट के लिए एज लिमिट 20 से 33 साल तक रखी गई है। इसमें एलिजिबल रिजर्व्ड कैटेगरी कैंडिडेट्स को रूल्स एंड रेगुलेशन्स के हिसाब से रिलैक्सेशन मिलेगा।
- सैलरी: स्टेशन मास्टर की बेसिक पे आरएस 35,400 पर मंथ है। यह पोस्ट सेवंथ पे कमीशन के लेवल 6 के अंदर आता है। सैलरी के साथ-साथ रेलवे के रूल्स के अकॉर्डिंग बेनिफिट्स और दूसरे अलाउंसेस भी मिलने के चांसेज है।
अब कैंडिडेट्स को क्या करना चाहिए?
अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन जाहिर नहीं किया गया है। इसीलिए अभी कैंडिडेट्स को फाइनल वैकेंसीज और डेट के लिए ऑफिशियल नोटिस का वेट करना होगा।
तैयारी करने की एडवाइस
कैंडिडेट्स प्रिपरेशन के लिए अभी से मैथ्स और रीजनिंग के साथ साइंस डेटा एनालिसिस और रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन पर ध्यान देना और प्रैक्टिस करना शुरू कर सकते हैं।
कुल मिलाकर 2026 से स्टेशन मास्टर रिक्रूटमेंट का प्रोसेस पहले के मुकाबले काफी अलग होगा। इसीलिए अब कैंडिडेट्स को पुराने एनटीपीसी पैटर्न के बजाय अपडेटेड सिलेबस और नए एग्जाम पैटर्न के अकॉर्डिंग प्रिपरेशन करनी चाहिए।