Viral Video: ईदगाह के बाहर मुस्लिम युवाओं ने की मांग सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे

बकरीद की नमाज के बाद ईदगाह के बाहर मुस्लिम युवाओं का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अली इमाम समेत युवाओं ने भारत सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे, अमन और शांति का संदेश दिया।

Viral Video: ईदगाह के बाहर मुस्लिम युवाओं ने की मांग सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे

Updated May 29 2026 12:12 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

Cow National Animal News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मुस्लिम समुदाय के कुछ युवा हाथ में पोस्टर लेकर भारत सरकार से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग कर रहे हैं। यह वीडियो बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज के बाद का है, जहां पर मस्जिद के सामने खड़े होकर मुस्लिम युवाओं ने देश में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए अनोखी मांग उठाई है।


हम हिंदू भाइयों की आस्था का सम्मान करते हैं

वायरल वीडियो में मुख्य रूप से बोल रहे युवा अली इमाम ने कहा कि अभी हम लोग हमारे ईदगाह में बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए आए हैं। हम चाहते हैं कि देश में भारत सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे। क्योंकि हिंदू धर्म में गाय को पवित्र जानवर माना जाता है और हमारे हिंदू भाई गाय को गौ माता भी बोलते हैं। हम उनकी आस्था का सम्मान करते हैं और उनकी इज्जत करते हैं। 

Ads

यह भी पढ़ें:वैशाली में ज्योति मौर्य जैसा कांड: जमीन बेचकर पति ने बनाया BPSC टीचर, नौकरी मिलते ही प्रेमी संग फरार


देश से नफरत खत्म करने की अपील

वायरल हो रहे इस वीडियो के पीछे युवाओं ने देश में सांप्रदायिक सौहार्द और अमन-चैन को सबसे बड़ी वजह बताया है। युवक ने आगे वीडियो में कहा कि केंद्र सरकार से हमारी अपील है कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। देश में जो नफरत फैली हुई है उसकी वजह यही है। हम चाहते हैं कि भारत में सिख, ईसाई, हिंदू, मुस्लिम सब कोई मिल-जुलकर रहें और देश में इज्जत, अमन और शांति फैले।

Ads


सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा अपने हाथ में पोस्टर लिए खड़े हैं जिस पर साफ अक्षरों में लिखा है- “सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें - निवेदक: अली इमाम"। पोस्टर पर एक गाय की तस्वीर भी छपी है। देश में कुछ दिनों से अलग-अलग हिस्सों में इस तरह की मांगें सामने आई है। जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इसे आपसी भाईचारे की मिसाल के रूप में साझा कर रहे हैं।

Ads

यह भी पढ़ें: बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट: पटना समेत 21 जिलों में आंधी-बारिश का खतरा, औरंगाबाद में भी तेज तूफान की चेतावनी