प्यार के जाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Bihar Student News: बिहार के गया जिले में छात्रा को प्यार के जाल में फंसाकर शारीरिक शोषण और गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम। पूरी खबर पढ़ें।

प्यार के जाल में फंसाकर किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Updated Sep 13 2026 01:44 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Gaya Ji, Bihar, India

Student Suicide Case: बिहार के गया जिले में स्कूल के एक सहायक शिक्षक पर छात्रा को अपने जाल में फंसाकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाया, जिससे वह गर्भवती हो गई थी, लेकिन मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने 9 अगस्त को आत्महत्या कर ली। यह मामला बेलागंज थाना क्षेत्र स्थित समसपुर उच्च विद्यालय का है।


शनिवार को इस मामले में मृतक छात्रा की मां ने बेलागंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर जेल भेज दिया है।

Ads

यह भी पढ़े: फेसबुक पर खूबसूरत लड़की से दोस्ती पड़ी महँगी, पटना में युवक से 70 लाख की ठगी


बताया जा रहा है कि समसपुर उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक अभिषेक कुमार ने छात्रा को अपने झांसे में लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इस घटना के बाद, जब छात्रा गर्भवती हुई, तो वह मानसिक तनाव में आ गई और लगातार प्रताड़ना और डर के कारण उसने 9 अगस्त को अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।


इस घटना की खबर पूरे गांव में फैलते ही, आक्रोशित ग्रामीण और परिजन शुक्रवार की सुबह बड़ी संख्या में समसपुर उच्च विद्यालय पहुंच गए और आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। मामले को देखते हुए तुरंत बेलागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया, साथ में आरोपी शिक्षक को अपनी हिरासत में ले लिया।

Ads

यह भी पढ़े: फोन कर घर से बुलाया, फिर युवक की हत्या कर तालाब में फेंका शव, इलाके में सनसनी


मामले की पुष्टि करते हुए बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि मृतका की मां द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच गहराई से कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।