NEET Paper Leak: प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिए जा रहे पैसे, अभिनेत्री आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा
NEET Paper Leak Akanksha Puri: NEET पेपर लीक मामले पर अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने चौंकाने वाला दावा किया है। उनका आरोप है कि छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को पैसे ऑफर किए जा रहे हैं।
Updated Jul 25 2026 06:27 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
NEET Student Protest News: देशभर में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा चरम पार है। छात्र देश के सभी बड़े-बड़े शहरों में सड़कों पर उतरकर अपने न्याय की मांग कर रहे हैं। इसी बिच बिग बॉस और भोजपुरी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने इस विरोध प्रदर्शन को लेकर एक सनसनीखेज दावा किया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है।
प्रदर्शन को बनाया जा रहा मार्केटिंग
आकांक्षा पुरी ने बताया कि छात्रों के इस गंभीर मुद्दों को लेकर लोग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। आकांक्षा ने IANS को दिए गए एक इंटरव्यू में दावा किया कि इन प्रदर्शनों और रैलियों में शामिल होने के लिए एक्टर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को पैसे का ऑफर दिया जा रहा है।
आकांक्षा पुरी ने कहा कि मैं नहीं चाहती हूं कि लोग छात्रों के इस आंदोलन को मार्केटिंग का हिस्सा बनाये। इस गंभीर मुद्दे की आड़ में अपनी राजनीतिक या निजी रोटी नहीं सेकनी चाहिए। कई पार्टियां के लोग एक्टर्स व क्रिएटर्स से संपर्क कर रहे हैं ताकि हम प्रदर्शन वाली जगहों पर दिखाई दें।
मैं इस गंदगी का हिस्सा नहीं बनना चाहती
टीवी शो विघ्नहर्ता गणेश फेम एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी अपने स्पष्ट किया कि वे इस तरह की गतिविधियों से दूर रहना चाहती हैं। वे दिल से सही बात का समर्थन करती हैं, न कि किसी दिखावे के लिए। अभिनेत्री ने छात्रों के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि जब उन्होंने सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों की तस्वीरें देखी तो वह काफी परेशान हो गई। उन्होंने आगे कहा कि छात्र देश के भविष्य है और उनकी बस इतनी सी मांग है कि सरकार और प्रशासन उनसे बात करें और उनकी समस्या का समाधान निकाले।
आकांक्षा पुरी कौन हैं?
बिग बॉस और विघ्नहर्ता गणेश जैसे लोकप्रिय टीवी शो से पहचान बनाने वाली आकांक्षा पुरी हिंदी टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्होंने हिंदी में अपनी पहचान बनाने के बाद भोजपुरी सिनेमा का रुख अपनाया है, जहां उन्होंने भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव के साथ कई हिट गाने और फिल्मों में काम किया है।