BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: 32,388 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE 4.0 भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 तक हैं। पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
Updated Aug 19 2026 01:26 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
BPSC School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026: यदि आप भी बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि बिहार लोक सेवा आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण यानी TRE-4.0 के लिए (विज्ञापन संख्या 14/2026) आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32,388 शिक्षक पदों पर बहाली की जाएगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
BPSC School Teacher TRE 4.0 Recruitment 2026: Overview
- आयोग का नाम: बिहार लोक सेवा आयोग
- लेख का नाम: BPSC स्कूल टीचर TRE 4.0 भर्ती 2026
- कुल पद: 32,388
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 01 सितंबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2026
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29 सितंबर 2026
- परीक्षा तिथि: आयोग द्वारा बाद में सूचित की जाएगी
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क ₹100 भुगतान करना होगा। आप शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, तत्काल भुगतान सेवा, कैश कार्ड, या मोबाइल वॉलेट के माध्यम से कर सकते हैं।
आयु सीमा (Age Limit)
- BPSC स्कूल टीचर TRE 4.0 भर्ती 2026 में आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी। कक्षा 1 से 5 और 6 से 8 तक के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष, और कक्षा 9 से 10 और 11 से 12 तक के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- अनारक्षित पुरुष की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, अनारक्षित महिला की अधिकतम आयु 40 वर्ष, BC/EBC पुरुष एवं महिला अधिकतम आयु 40 वर्ष, SC/ST पुरुष एवं महिला की अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
योग्यता एवं पात्रता (Eligibility Criteria)
- प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) के लिए उम्मीदवारों को B.Ed / D.El.Ed या 10+2 में 50% अंक के साथ D.El.Ed/B.El.Ed. एवं 50% अंकों के साथ स्नातक, इसके अलावा CTET Paper-I या BTET Paper-I उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8) के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातक के साथ D.El.Ed या B.Ed., इसके साथ CTET/BTET (Paper-II) पास होना आवश्यक है।
- माध्यमिक शिक्षक / TGT (कक्षा 9 से 10) के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर एवं B.Ed., इसके साथ STET Paper-I उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- उच्च माध्यमिक शिक्षक / PGT (कक्षा 11 से 12) के लिए उम्मीदवारों को संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (Post Graduate) एवं B.Ed., इसके साथ STET Paper-II उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- अब आपको OTR की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- अपने यूजरनेम और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- 'TRE 4.0 Online Application' लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज़, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर लें और उसे सुरक्षित रखें।
महत्वपूर्ण लिंक (Important Link)
Apply Online: Click Now (Link Activate On 01 September 2026)
Official Website: Click Now
Home Page: Click Now