रामगढ़ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मालिक पर FIR दर्ज
रामगढ़ डीसी के निर्देश पर खनन विभाग ने बरलंगा के हारूवेडा में छापेमारी कर अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया है। चालान न मिलने पर ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
Apr 08 2026 03:29 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Ramgarh, Jharkhand, India
रामगढ़ न्यूज़: झारखंड के रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ रामगढ़ जिला प्रशासन ने अपनी कार्रवाई तेज करनी शुरू कर दी है। रामगढ़ उपायुक्त (DC) फैज अक अहमद मुमताज निशात निर्देश दिए हैं कि खनन विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर बनाए रखें। इसी कड़ी में बरलंगा थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई की गई है।
चेकिंग के दौरान पकड़ा गया जॉन डियर ट्रैक्टर
जानकारी के अनुसार जिला खनन कार्यालय के खान निरीक्षक ने बरलांगा थाना के अंतर्गत हारूवेडा रेलवे फाटक के पास जांच अभियान चलाया जिसमें हरे रंग के JOHN DEERE 5039 D ट्रैक्टर को रोककर जांच की गई तो उसमें पाया गया कि ट्रैक्टर का डाला पर लगभग 100 घन फीट बालू लदा है।
परिवहन चालान दिखाने में रहे विफल
जब जांच कर रहे अधिकारियों ने ट्रैक्टर के चालक से बालू से संबंधित वैध परिवहन चालान मांगा तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दे पाया। इससे स्पष्ट हो गया कि बालू की लोडिंग अवैध तरीके से किया गया है और इसे बिना किसी सरकारी अनुमति मिले ले जाया जा रहा है।
इसके बाद अधिकारियों ने ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया और ट्रैक्टर मालिक के विरोध सरकारी संपत्ति की चोरी के आरोप में प्राथमिक की दर्ज की गई है।