बिहार पर्यटन की लिस्ट में 'झुनझुनवा पहाड़' को शामिल करने की उठी मांग, चौंकाती है पत्थर से निकलती सुरीली आवाज
Jhunjhunwa Pahad Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद (पवई प्रखंड) के झुनझुनवा पहाड़ की सुरीली चट्टानें पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं। स्थानीय लोग इसे बिहार पर्यटन सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
Updated May 03 2026 08:29 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद (बिहार): बिहार के औरंगाबाद जिले के पवई प्रखंड में स्थित झुनझुनवा पहाड़ इन दिनों अपनी प्राकृतिक विशेषता के कारण सुर्खियों में बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीण और पर्यटक अब इसे बिहार पर्यटन (Bihar Tourism) के नक्शे पर शामिल करने की आवाज उठा रहे हैं। लोगों का मानना है कि सरकारी संरक्षण मिलने से यह स्थान अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का केंद्र बन सकता है।
संगीत उगलती चट्टान बनी आकर्षण का केंद्र
यह पहाड़ की खासियत यहां पर मौजूद एक रहस्यमई चट्टान है। ज्यादातर पत्थर बेजान और भारी आवाज वाले होते हैं। लेकिन यहां पर मौजूद एक चट्टान को हल्के से पत्थर मारने पर झुनझुना या घंटी जैसी सुरीली आवाज निकलती है। जिसके कारण स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि पड़ोसी जिले से भी भारी संख्या में लोग यहां पर आते हैं।
'बिहार पर्यटन' में शामिल करने की क्यों हो रही है मांग?
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पवई प्रखंड का यह क्षेत्र उपेक्षित होने के कारण अपनी पहचान खोते जा रहा है। यदि बिहार सरकार इसे आधिकारिक पर्यटन स्थल घोषित करती है तो यहां पर कई बदलाव देखे जा सकते हैं। पर्यटन की सूची में शामिल होने से देश-दुनिया के लोग इन सुरीली चट्टानों के बारे में जान सकेंगे। इसके अलावा पर्यटन बढ़ने से स्थानीय युवक के लिए गाइड, परिवहन और खान-पान के क्षेत्र में भी रोजगार मिलेगा। सरकारी देख-रेख में इस प्राकृतिक संपदा को अवैध खनन और मानवीय क्षति से भी बचाया जा सकेगा।
चोरों द्वारा की गई थी पत्थर चोरी करने का प्रयास
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले चोरों ने इस सुरीली चट्टान को चुराने का प्रयास किया था। लेकिन उन लोगों की यह योजना सफल नहीं हो पाई थी। आसपास घर होने के कारण लोग वहां पर इकट्ठा होने लगे जिसके कारण मौका पाकर वे वहां से भागने में सफल रहे। वर्षों से स्थित पहाड़ के नीचे इस पत्थर का राज कोई भी नहीं जान पाया है कि इस पत्थर से सुरीली आवाज क्यों निकलती है।