72वीं BPSC PT परीक्षा फिर से स्थगित, छात्र अब कर रहे हैं नई डेट का इंतजार
72वीं BPSC PT परीक्षा फिर से स्थगित हो गई है, करीब 5.15 लाख कैंडिडेट्स कर रहे हैं अब नई डेट का इंतजार।
Updated Oct 09 2026 12:24 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 72वीं PT की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक फ्रेश अपडेट सामने आई है। 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दी गई है। इस भर्ती के लिए करीब 5.51 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा है जबकि कुल मिलाकर 1,189 पदों पर भर्ती होनी है। फिलहाल तो बस सभी कैंडिडेट एक नई डेट के इंतजार में हैं।
72वीं BPSC भर्ती के लिए कुल कितने कैंडिडेट्स ने किए आवेदन?
72वीं BPSC भर्ती के लिए लगभग 5.15 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म भरा है। उसी तरह, 71वीं BPSC भर्ती के लिए लगभग 4.71 लाख कैंडिडेट्स ने फॉर्म फिल किया था। इस साल होने वाले एग्जाम में 44 हजार से भी ज्यादा कैंडिडेट्स ने आवेदन किया है। इस भर्ती में कुल मिलाकर 1,189 पदों को भरना है।
पहले जुलाई में होनी थी एग्जाम पर अब हुई अक्टूबर, तारीख दो बार क्यों बदली?
72वीं BPSC PT परीक्षा पहले 18 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली थी पर बाद में इसकी तारीख बदलकर अक्टूबर में स्थगित कर दी गई है। लेकिन फिलहाल अभी अक्टूबर में होने वाली भी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। फिलहाल आयोग ने अभी तक कैंडिडेट्स को नई डेट की जानकारी नहीं दी है।
क्यों हो रही है परीक्षा स्थगित? क्या है संभावित वजह?
मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से, 72वीं BPSC PT परीक्षा स्थगित होने के पीछे बहुत संभावित कारण हो सकते हैं। खासकर के बिहार विधान परिषद चुनाव और आने वाले काफी सारे त्योहारों की भीड़ और उलझन का जिक्र किया गया है। पर BPSC ने अभी तक एग्जाम स्थगित करने की असली वजह नहीं बताई है।
यह भी कहा गया है कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के समय में बहुत सारे लोग अपने घर जाते हैं। और एक ही बार में काफी संख्या में लोगों का जाना बस और ट्रेन की भीड़ को बढ़ा सकता है जिससे कि दूसरे जिलों और शहरों में एग्जाम सेंटर मिलने वाले कैंडिडेट्स को सफर करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पर इसके अलावा भी असली वजह क्या है इसका कुछ ऐलान नहीं किया गया है।
BPSC PT परीक्षा की नई डेट आने की संभावना कब तक है?
फिलहाल के लिए सभी कैंडिडेट्स को नई डेट का इंतजार करना चाहिए। मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से नई डेट नवंबर 2026 के आखिरी हफ्ते में या फिर दिसंबर में आने की भारी संभावना है। अभी तक एग्जाम की कोई पक्की तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। अभी यही बेहतर होगा कि कैंडिडेट्स अपनी तैयारी पर ध्यान दें और किसी भी डेट को फाइनल न मानें।
क्यों बिहार में हो रही है कई एग्जाम रद्द और कुछ स्थगित?
साल 2026 में बिहार में बहुत सारी भर्ती परीक्षाओं की तारीख बदली है जैसे कि दारोगा भर्ती की मुख्य एग्जाम, APSWMO एग्जाम, BPSC AEDO परीक्षा और सिविल कोर्ट की चपरासी परीक्षा रद्द की गई है। इसके साथ ही, 1,799 दारोगा पदों की भर्ती का दूसरा चरण भी हुआ स्थगित।
परीक्षा रद्द और स्थगित होने के कारण शिक्षकों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर भी बहुत असर पड़ा है। रिपोर्ट्स में विधान परिषद चुनाव को एक मात्र वजह बताया गया है जिससे कि परीक्षा स्थगित पर स्थगित हुई जा रही है।
72वीं BPSC PT परीक्षा के लिए कैंडिडेट्स को अभी नई डेट का है इंतजार। कैंडिडेट्स को अपनी तैयारी जारी रखनी चाहिए और तैयारी में कोई रुकावट नहीं लानी चाहिए और बस समय-समय पर पक्की जानकारी जानने के लिए BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट के नोटिफिकेशन्स पर भरोसा रखना चाहिए।