Raghav Chadha joins BJP: राघव चड्डा समेत 7 सांसदों ने थामा BJP का दामन, क्या खत्म होगा आम आदमी पार्टी का अस्तित्व?
AAP MPs join BJP: भारतीय राजनीति में बड़ा उलटफेर! AAP सांसद राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन थामा। दलबदल कानून से बचने की बड़ी चाल और आम आदमी पार्टी के लिए अस्तित्व का संकट।
Updated Apr 24 2026 08:12 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
भारत के राजनीतिक में एक बार फिर से भूचाल आ गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का ऐलान कर दिया है। उनके साथ AAP और साथ राज्यसभा सांसदों के बीजेपी ज्वाइन करने का फैसला सबको चौंका दिया है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जताया भरोसा
दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद राघव चड्ढा ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि "मैं काफी समय से घुटन महसूस कर रहा था। जिस विजन के साथ हमने पार्टी बनाई थी, वह अब कहीं खो गया है। देश के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन ही एकमात्र रास्ता है।"
इन 7 सांसदों ने किया पाला बदलाव
आम आदमी पार्टी के केवल एक सांसद का यह इस्तीफा नहीं है। बल्कि भाजपा में शामिल होने वाले और भी प्रमुख नाम शामिल हैं:
- राघव चड्डा
- संदीप पाठक (संगठन महासचिव)
- हरभजन सिंह (पूर्व क्रिकेटर)
- स्वाति मालिवाल
- अशोक मित्तल
- राजेंद्र गुप्ता
- विक्रम साहनी
दलबदल कानून से बचने की बड़ी चाल
राजनीतिक के जानकारों का मानना है कि राघव चड्ढा बहुत हीचालक तरीके से यह कदम उठाया है। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के कुल 10 सांसद थे जिनमें 7 सांसद एक साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में उन पर दलबदल विरोधी कानून (Anti-Defection Law) के तहत सदस्यता जाने का खतरा नहीं रहेगा, क्योंकि इसे तकनीकी रूप से पार्टी के एक गुट का विलय माना जाएगा।
आम आदमी पार्टी के लिए अस्तित्व का संकट
इस झटके के बाद राज्यसभा में AAP के पास अब केवल तीन सांसद ही बचे हैं जिनमें संजय सिंह, एनडी गुप्ता और बलबीर सिंह सीचेवाल हैं। राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होना आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा संकट माना जा रहा है। लेकिन भाजपा अध्यक्ष ने इस घटनाक्रम को सत्य की जीत बताया है।