World War 3 Alert: ईरान के परमाणु केंद्र पर महाविस्फोट: Donald Trump ने शेयर किया Isfahan हमले का वीडियो

Bunker-Buster Bombs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसने पूरे दुनिया में तहलका मचा दिया है बताया जा रहा है कि अमेरिकी वायु सेवा ने ईरान के Isfahan शहर पर बम गिरा दिया है। पूरी जानकारी Panthalassa News पढ़ें

World War 3 Alert: ईरान के परमाणु केंद्र पर महाविस्फोट: Donald Trump ने शेयर किया Isfahan हमले का वीडियो

Mar 31 2026 01:55 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Iran

  • Download
  • no image
  • no image

Iran Nuclear Blast: मिडिल ईस्ट में छिड़े जंग धीरे-धीरे खतरनाक रूप लेते नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान के इस्फहान शहर पर हुए एक भयानक विस्फोट का वीडियो पोस्ट किया है। इसके बाद पूरे दुनिया में हड़कंप मच गया है। आपको बता दूं कि इस्फहान ईरान का वह शहर है जहां यूरेनियम का भंडार और परमाणु अनुसंधान केंद्र मौजूद है।


अमेरिकी 'बंकर-बस्टर' बमों ने पाताल तक हिलाया ईरान

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी वायुसेना ने इस हमले में 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों इस्तेमाल किया है। जो जमीन के नीचे सैकड़ो फिट अंदर जाकर कंक्रीट से बने दीवारों को भी तोड़ने में सक्षम है। इस वीडियो में साफ देखाजा सकता है कि रात के अंधेरे में भी पूरा शहर सूरज की तरह चमकने लगा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस हमले का मुख्य लक्ष्य ईरान के परमाणु क्षमता को जड़ से खत्म करना था।


राष्ट्रपति ट्रंप का 'बिना शब्द' वाला घातक संदेश

हैरानी की बात यह है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस वीडियो को बिना कोई कैप्शन कैसे शेयर किया है। ट्रंप ने पहले ही चेतावनी दी है कि अगर ईरान समझौता नहीं किया तो उसका ऊर्जा और सैन्य शक्ति पूरी तरह नष्ट कर दी जाएगी। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना यह प्रमाण है कि अमेरिका फुल स्केल वार की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। 

दुनिया पर क्या होगा इस हमले का असर?

अगर हमला इस तरह से जारी रहा तो पूरे दुनिया में कच्चा तेल की कीमत बढ़ाने की संभावना है और विश्व बाजार के शेयर में भी भारी गिरावट देखा जा सकता है। अब सब की निगाहें मिडल ईस्ट में रूस और चीन के जवाब का इंतजार कर रही है। फिलहाल ईरान ने इस नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो ने पूरे दुनिया में तहलका मचा दिया है।