RCB vs KKR: आज शाम 7:30 बजे रायपुर में भिड़ेंगे बेंगलुरु और कोलकाता, जानें कौन किस पर पड़ेगा भारी!
क्या रायपुर में विराट कोहली की RCB फतह कर पाएगी KKR का किला? जानें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े, संभावित प्लेइंग 11 और मैच प्रेडिक्शन।
Updated May 13 2026 02:26 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Raipur, Chhattisgarh, India
IPL 2026 Today Match: आज आईपीएल 2026 के सबसे बड़े मुकाबले में से एक, Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Kolkata Knight Riders (KKR) के बीच, रायपुर में होने जा रहा है। जब भी यह दोनों टीमें आमने-सामने होती है, तो मैदान पर सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि अलग जोश दिखाई देता है।
RCB vs KKR Head to Head: कौन किस पर भारी?
अगर आईपीएल 2026 के आंकड़ों की बात करें, तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा आरसीबी से थोड़ा भारी है। हालांकि, बेंगलुरु के मैदान पर विराट कोहली का बल्ला आग उगलता है। लेकिन पिछले कुछ सीजन में KKR की मिस्ट्री स्पिनर्स ने आरसीबी के बल्लेबाजों की हालत खराब कर दी थी, जिससे यह मुकाबला बल्लेबाजी बनाम स्पिन का जंग बन जाता है।
मैच प्रेडिक्शन (Match Prediction)
क्रिकेट के विशेषज्ञों का मन, तो यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। एक तरफ RCB की ताकत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी है, तो वहीं KKR के पास दुनिया के बेहतरीन ऑलराउंडर की फौज है। अगर आरसीबी को यह मैच जीतना है, तो उन्हें 10 ओवर तक विकेट बचाकर खेलना होगा। आज का RCB vs KKR के बीच होने वाला मुकाबला, शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडिय रायपुर में, शाम 7:30 से शुरू होगा।