Mango Varieties in India: भारत के इन 5 आमों की दुनिया है दीवानी, अल्फांसो से चौसा तक जानिए किसकी क्या है खासियत
भारत में उगाए जाने वाले अल्फांसो, केसर, दशहरी, लंगड़ा और चौसा समेत प्रमुख आमों की खासियत जानिए। पढ़ें 2026 में भारतीय आमों से जुड़ी बड़ी बातें, खेती, स्वाद और बाजार की पूरी जानकारी।
Updated May 30 2026 09:12 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
भारत को आमों का देश कहा जाता है, यहां पर कई सारे प्रकार के आम पाए जाते हैं। भारत में फलों के राजा कहे जाने वाले आम की सैकड़ो किस्में देश के अलग-अलग राज्यों में उगाई जाती है। रंग, स्वाद, आकार और खुशबू के आधार पर हर आम की अपनी एक अलग पहचान और नाम होती है।
इस साल 2026 में भारतीय आम न केवल अपने स्वाद के लिए चर्चा में रहा। बल्कि मौसम की मार ने किसानों को नुकसान भी पहुंचाया। तो चलिए आज हम जानते हैं कि भारत में उगने वाले आम कितने प्रकार के होते हैं और किस से प्रजाति के आम किस राज्य में ज्यादा उगाए जाते हैं।
अल्फांसो आम: विदेशों में सबसे ज्यादा मांग
दुनिया का सबसे प्रीमियम आमों में गिना जाने वाला अल्फांसो आम महाराष्ट्र के रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग क्षेत्र में उगाया जाता है। इसका गूदा बेहद ही मुलायम, मीठा और बिना रेशे वाला होता है। यही वजह है कि अमेरिका, ब्रिटेन और खाड़ी देशों में इसकी भारी मांग होती है।
केसर आम: गुजरात की शान
केसर आम अपने केसरिया रंग और मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है। इसका उपयोग जूस, पल्प और मिठाइयों में बड़े पैमाने पर किया जाता है। इसे गुजरात के गिर क्षेत्र में उगाया जाता है, इसका स्वाद में मिठास और देखने में सुंदर होने के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है।
दशहरी आम: उत्तर प्रदेश की पहचान
दशहरी आम का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। यह आम लंबा, पतली गुठली वाला और बेहद मीठा होता है। उत्तर भारत में यह आम सबसे लोकप्रिय है। दशहरी आम की खेती से हजारों किसान जुड़े हुए हैं और हर साल लाखों टन की पैदावार करते हैं। यह आम ज्यादातर मलिहाबाद, उत्तर प्रदेश में उगाया जाता है, लेकिन अब धीरे-धीरे भारत के हर क्षेत्र में इसकी खेती हो रही है।
लंगड़ा आम: स्वाद में सबसे अलग
उत्तर प्रदेश के वाराणसी क्षेत्र में उगाया जाने वाला लंगड़ा आम अपने अनोखे स्वाद और खुशबू के लिए जाना जाता है। इसका बाहरी रंग हरा रहता है लेकिन अंदर का गूदा सुनहरा और बेहद स्वादिष्ट होता है। कहा जाता है कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लंगड़ा आम की खेती 300 वर्ष पहले की गई थी।
चौसा आम: रसदार स्वाद का बादशाह
बिहार और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली आम की किस्मों में चौसा आम भी एक है। दोनों राज्यों में इसकी खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इस आम को लोग काटकर खाने से ज्यादा चूसकर खाना पसंद करते हैं । यही वजह है कि गर्मियों में इसकी मांग तेजी से बढ़ जाती है।